Nationalist Bharat
Other

बिहार दैनिक यात्री संघ ने निकाला आक्रोश मार्च

आक्रोश मार्च में सैंकड़ों की संख्या में बिहार दैनिक यात्री संघ के कार्यकर्ता शामिल रहे,उनकी प्रमुख मांग थी कि रेलवे का निजीकरण बंद किया जाय, कोरोना काल से पूर्व चल रही सभी गाड़ियों का अविलंब परिचालन शुरू किया जाय

 

पटना- रेलवे के निजीकरण के खिलाफ, कोरोना पूर्व रूक रही ट्रेनों के ठहराव को पुनर्बहाल करने, पुरे बिहार में रेगुलर डेमू-मेमू ट्रेन को जल्द चलाने की मांग को लेकर शुक्रवार को बिहार दैनिक यात्री संघ ने महावीर मंदिर से पटना जं पूछताछ कार्यालय के तक आक्रोश मार्च निकाला संघ के अध्यक्ष विरेन्द्र प्रसाद शर्मा के नेतृत्व में निकाले गये आक्रोश मार्च में सैंकड़ों की संख्या में बिहार दैनिक यात्री संघ के कार्यकर्ता शामिल रहे उनकी प्रमुख मांग थी की रेलवे का निजीकरण बंद किया जाय, कोरोना काल से पूर्व चल रही सभी गाड़ियों का अविलंब परिचालन शुरू किया जाय,जितनें भी स्टेशनों से कोरोना बाद ट्रेनों के ठहराव हटाये गए हैं उसे अविलंब पुनर्बहाल किया जाय,रेगुलर सवारी ट्रेनों (मेमू-डेमू) का रेगुलर जल्द परिचालन शुरू किया जाय. आक्रोश मार्च में आम यात्रियों ने बढ चढ़ कर हिस्सा लिया.आक्रोश मार्च में, मंजुल कुमार दास, महासचिव नंदकिशोर प्रसाद, सचिव शोएब कुरैशी, संयुक्त सचिव के बी राय, महेन्द्र प्रसाद, विजय कुमार सिंह, अवध बिहारी पाण्डेय, रविंद्र सिंह, राज किशोर राय, राज कुमार झा, निरंजन सिंह, उमेश प्रसाद, सोहैल बाबु, नवीन सिन्हा, श्याम बिहारी श्रीवास्तव, राम बालक पासवान, संजीत कुमार सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे और अंत में संघ के अध्यक्ष श्री विरेन्द्र प्रसाद वर्मा,  महासचिव नंदकिशोर प्रसाद एवं मंजुल कुमार दास के नेतृत्व में पटना जं० के स्टेशन निदेशक डॉ निलेश कुमार को ज्ञापन सौंपा गया . आक्रोश मार्च की सफलता पर संघ सभी पदाधिकारियों ने सभी कार्यकर्ता एवं आम लोगों का आभार प्रकट किया. अंत में धन्यवाद ज्ञापन बीरेंद्र प्रसाद शर्मा ने किया।

उजड़ता बिहार

पटना में राजभवन की तरफ मार्च कर रहे किसानों पर लाठीचार्ज की भर्त्सना

Nationalist Bharat Bureau

If You Want to Become a Happier Person Next Year: A Guide to a More Fulfilling Life

Nationalist Bharat Bureau

इन राशि की लड़कियां बहुत जल्दी होती हैं गुस्सा

मुजफ्फरपुर: खेत में ले जाकर नाबालिग से दरिंदगी, फिर पहचान भी उजागर की

आरक्षण की सीमा 80% होना चाहिए: मुस्लिम मोर्चा

Nationalist Bharat Bureau

आज दुनिया में 40 फीसदी डिजिटल ट्रांजेक्शन भारत में हो रहा है: PM मोदी

लॉकडाउन का भयावह सच और बिहार की बदहाली

बेटी को तोहफे में दे पायल : इससे आपकी पैसों की हर समस्या दूर हो जाएगी

ए एन कालेज में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर मानव सृंखला का आयोजन,स्लोगन राइटिंग और पोस्टर मेकिंग कंपीटीशन आयोजित

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment