Nationalist Bharat
Other

प्रशांत किशोर की मुश्किलें बरक़रार,12 मार्च को फ़ैसला

पटना:पटना सिविल कोर्ट के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह सीबीआई के विशेष न्यायाधीश प्रजेश कुमार की अदालत में जेडीयू से निष्कासित चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की अग्रिम जमानत अर्जी पर आंशिक सुनवाई हुई। कोर्ट ने प्रशांत किशोर की अग्रिम जमानत अर्जी पर सुनवाई के लिए 12 मार्च की अगली तिथि निर्धारित की है। जिला जज ने इस आपराधिक मामले की जांच कर रहे पाटलिपुत्र थाना से केस डायरी की मांग की थी।प्रशांत किशोर पर कांग्रेस नेता शाश्वत गौतम ने कंटेंट चोरी के मामले में केस दर्ज किया था। इस मामले की सुनवाई शनिवार को पटना सिविल कोर्ट के एडीजे-12 की अदालत में हुई। पुलिस की ओर से दर्ज मामले की केस डायरी पेश नहीं किए जाने के बाद कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 12 मार्च की डेट मुकर्रर की है।शिकायतकर्ता शाश्वत गौतम के वकील ने कंटेट चोरी के इस मामले में आरोपित प्रशांत की अग्रिम जमानत याचिका का कोर्ट में विरोध किया। इस पर न्यायाधीश की ओर से शिकायतकर्ता के वकील से यह पूछा गया कि क्या उन्होंने आवेदन प्रशांत के वकील को दिया है? ऐसा न किये जाने और पुलिस की ओर से दर्ज मामले की केस डायरी पेश नहीं करने पर सुनवाई की डेट आगे बढ़ा दी गई। अब इसकी अगली सुनवाई होली के बाद 12 मार्च को होगी।
गौरतलब है कि कांग्रेस से जुड़े शाश्वत गौतम ने प्रशांत किशोर पर कंटेट चोरी करने का आरोप लगाते हुए पटना के पाटलिपुत्र थाने में फजीर्वाड़े का मुकदमा दर्ज करवाया था। इसके बाद प्रशांत किशोर ने अग्रिम जमानत के लिए कोर्ट में याचिका दायर की है। शाश्वत ने अभियान ‘बात बिहार की’ के लिए कंटेंट की चोरी करने का आरोप लगाया गया है। एफआइआर में ओसामा को भी अभियुक्त बनाया गया है। ओसामा पटना विश्वविद्यालय में छात्रसंघ का चुनाव लड़ चुका है।आरोप के मुताबिक, शाश्वत गौतम ने ‘बिहार की बात’ नाम से अपना एक प्रोजेक्ट बनाया था। उस प्रोजेक्ट को लांच करने की बात चल रही थी। इसी बीच उनके यहां काम करने वाले ओसामा नामक युवक ने इस्तीफा दे दिया और शाश्वत गौतम के प्रोजेक्ट ‘बिहार की बात’ का सारा कंटेंट प्रशांत किशोर के हवाले कर दिया।

भारत में कुछ बड़ा होने वाला है,Hindenburg Research की चेतावनी से मचा हड़कंप

आगामी स्कूल और बोर्ड परीक्षाओं से पहले रैपिड रिवीजन और तैयारी के लिए 5 टिप्स

केंद्र सरकार प्राइवेट स्कूल के शिक्षकों और कर्मचारियों को शीघ्र दे वेतन:शमायलअहमद

निजी विद्यालयों के व्यावसायिक वाहनो के कर माफ़ी का प्राइवट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफ़ेयर एसोसिएशन ने किया स्वागत,राज्य सरकार को कहा साधुवाद

झारखण्ड में भी सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 33% आरक्षण देने का ऐलान

Nationalist Bharat Bureau

वैवाहिक कार्यक्रम में डीजे बजाने पर बवाल, युवक की मौत

NDA के 202 विधायकों में सवर्णों की बढ़त, ओबीसी और ईबीसी पिछड़े

Nationalist Bharat Bureau

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में शह और मात का खेल शुरू

कोविड काल में जान गँवाने वाले लोगों को कैंडल जलाकर दी गई श्रधांजलि

किसान दाता है,याचक नहीं,देश सोचे कि किसानों का सम्मान कैसे हो:आरसीपी सिंह

Leave a Comment