Nationalist Bharat
Other

Bihar Election 2025: राहुल गांधी का पीएम मोदी पर तीखा वार — “वोट के लिए स्टेज पर डांस भी कर सकते हैं मोदी”, नीतीश को बताया रिमोट कंट्रोल सीएम

Bihar Election 2025: राहुल गांधी का पीएम मोदी पर तीखा वार — “वोट के लिए स्टेज पर डांस भी कर सकते हैं मोदी”, नीतीश को बताया रिमोट कंट्रोल सीएम

मुजफ्फरपुर (सकरा): बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए चुनावी संग्राम चरम पर पहुंच चुका है। इसी बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज तेजस्वी यादव के साथ एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि “वोट के लिए मोदी जी कुछ भी कर सकते हैं, चाहो तो स्टेज पर आकर डांस भी कर लें।” उन्होंने आरोप लगाया कि पीएम मोदी को बिहार या छठ पूजा की परंपरा से कोई सरोकार नहीं, उनका मकसद सिर्फ वोट बटोरना है।

राहुल गांधी ने अपने भाषण में बेरोज़गारी, पलायन और औद्योगिक ठहराव जैसे मुद्दों को जोरदार तरीके से उठाया। उन्होंने कहा कि बिहार के युवाओं ने दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और यहां तक कि दुबई तक अपनी मेहनत से विकास की तस्वीर बदली, लेकिन बिहार अब भी रोजगार के लिए तरस रहा है। उन्होंने सवाल किया कि “जब बिहार के लोग पूरे देश का विकास कर सकते हैं, तो अपने राज्य में क्यों नहीं?”

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा, “नीतीश कुमार अब खुद फैसले नहीं लेते, उन्हें बीजेपी और दिल्ली कंट्रोल कर रही है।” उन्होंने बिहार में स्थानीय उद्योगों के विकास पर जोर देते हुए कहा कि “अब वक्त आ गया है कि मोबाइल, कपड़े और इलेक्ट्रॉनिक सामानों पर लिखा हो — Made in Bihar.” राहुल ने कहा कि अब दूसरे राज्यों के लोग बिहार में रोजगार ढूंढने आएं, यही असली परिवर्तन होगा।

पुलिस वाले ने ऐसा काम किया कि हर जगह हो रही तारीफ़

Nationalist Bharat Bureau

बिजली बढ़ोतरी को लेकर प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज

रुपये की गिरावट और मुद्रास्फीति में वृद्धि पर आरबीआई ने क्या कहा

अबू धाबी ग्रैंड प्रिक्स फिनाले रेस 2024 में भाग लेंगी श्रद्धा कपूर

मोबाइल गेम्स हमारे बच्चों को अपराधी प्रवृत्ति का बना रहे हैं

ग्रेजुएट चाय वाली मचा रही है धमाल,धूम मचा रही है चाय

Nationalist Bharat Bureau

महागठबंधन को मिल रहा है अपार जन समर्थन:शशि यादव

उजड़ता बिहार

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग : लाबुशेन शीर्ष पर, विराट कोहली सातवें नंबर पर खिसके

Nationalist Bharat Bureau

Vicky Kaushal के साथ इकोनॉमी क्लास में ट्रेवल कर रही थीं Katrina Kaif, फैंस को आया तरस; कहा- सलमान के साथ…

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment