Nationalist Bharat
टेक्नोलॉजी

Aadhaar Update Online: अब घर बैठे करें नाम, पता, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर में बदलाव, 1 नवंबर से शुरू होगी नई सुविधा

Aadhaar Update Online: अब घर बैठे करें नाम, पता, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर में बदलाव, 1 नवंबर से शुरू होगी नई सुविधा

UIDAI ने आधार कार्ड अपडेट प्रक्रिया को और आसान बना दिया है। अब 1 नवंबर 2025 से यूजर्स को अपने नाम, पता, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर में बदलाव कराने के लिए आधार सेंटर जाने की जरूरत नहीं होगी। यूजर्स घर बैठे ऑनलाइन ही ये अपडेट कर सकेंगे। हालांकि, बायोमेट्रिक अपडेट (फिंगरप्रिंट और आईरिस स्कैन) के लिए अब भी केंद्र पर जाना जरूरी रहेगा। UIDAI अन्य सरकारी डेटाबेस जैसे PAN, पासपोर्ट, राशन कार्ड और जन्म प्रमाणपत्र से डिटेल्स की वेरिफिकेशन करेगा, जिससे दस्तावेज अपलोड करने की झंझट काफी कम होगी।

UIDAI ने साथ ही अपने शुल्क में भी बदलाव किए हैं। 1 अक्टूबर 2025 से लागू नए रेट्स के अनुसार, नाम, पता, जन्मतिथि, मोबाइल या ईमेल में बदलाव के लिए अब 75 रुपए फीस लगेगी, जबकि बायोमेट्रिक अपडेट की फीस 125 रुपए तय की गई है। बच्चों के लिए (5-7 और 15-17 वर्ष की उम्र में) बायोमेट्रिक अपडेट अभी फ्री रहेगा। वहीं, घर पर एनरोलमेंट कराने पर पहले व्यक्ति के लिए 700 रुपए और प्रत्येक अतिरिक्त व्यक्ति के लिए 350 रुपए चार्ज लिया जाएगा।

साथ ही, UIDAI ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिन लोगों का PAN, Aadhaar से लिंक नहीं है, उन्हें 31 दिसंबर 2025 तक यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी। 1 जनवरी 2026 से PAN लिंक न होने पर निष्क्रिय (Inoperative) हो सकता है। इससे बैंकिंग, टैक्स, म्यूचुअल फंड और डीमैट खातों जैसी सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। इसलिए नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते अपना PAN-Aadhaar लिंक कर लें और Aadhaar की डिटेल्स अपडेट रखकर सभी वित्तीय सेवाओं का लाभ सुचारू रूप से उठाएं।

उत्तर प्रदेश: छह महीने तक हड़ताल पर प्रतिबंध, निजीकरण के खिलाफ बढ़ा विरोध

चंद्रयान-3 के रोवर को मिली रासायनिक वस्तुएं, हाइड्रोजन की तलाश जारी

विधानसभा चुनाव से पहलेअरविंद केजरीवाल की फिर बढ़ी मुसीबतें

Nationalist Bharat Bureau

इंटरनेट का उपयोग करते समय लड़कियों को सावधान रहना चाहिए

उत्तर प्रदेश @2047”: जनता की राय से बदलेगा यूपी का भविष्य, अब तक मिले 42 लाख से अधिक सुझाव

राहुल गांधी की नागरिकता मामला में दिल्ली हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश

मुस्लिम बुद्धिजीवियों के प्रतिनिधिमंडल की नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से मुलाकात

इंडिगो संकट: आठवें दिन भी 230 से ज्यादा उड़ानें रद्द

भारत में स्टारलिंक लाने को उत्साहित हुए एलन मस्क

Nationalist Bharat Bureau

देश में कहीं से भी डाल सकेंगे वोट, प्रवासी वोटरों को चुनाव में गृह राज्य जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment