Nationalist Bharat
EntertainmentOtherखेल समाचारटेक्नोलॉजीनौकरी का अवसरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिविविधशिक्षास्वास्थ्य

“स्वस्थ शरीर, स्वस्थ मन” – रोटरी पटना मिडटाउन और सवेरा कैंसर अस्पताल ने आयोजित किया ज़ुम्बा सत्र

पटना: रोटरी पटना मिडटाउन और सवेरा कैंसर अस्पताल ने आज सुबह एक ऊर्जावान ज़ुम्बा सत्र का आयोजन किया, जिसमें जाने-माने ट्रेनर श्री धीरज सोनी ने नेतृत्व किया। इस सत्र में सवेरा कैंसर अस्पताल के कर्मचारियों और रोटरी पटना मिडटाउन के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य शारीरिक व्यायाम को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना और एक स्वस्थ एवं रोगमुक्त जीवन जीने के महत्व को प्रोत्साहित करना था। इस अवसर पर रोटरी पटना मिडटाउन के अध्यक्ष डॉ. वी.पी. सिंह ने व्यायाम के महत्व पर एक प्रेरणादायक व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा, “नियमित व्यायाम न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक शांति और दीर्घायु में भी सहायक है। व्यस्त जीवनशैली के बावजूद हमें अपने स्वास्थ्य के लिए समय निकालना चाहिए।”

ज़ुम्बा सत्र के दौरान उपस्थित लोगों ने नृत्य और व्यायाम का आनंद लिया और कार्यक्रम ने सभी को फिटनेस को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।

रोटरी पटना मिडटाउन और सवेरा कैंसर अस्पताल इस तरह के जागरूकता और फिटनेस कार्यक्रमों के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

ऑस्ट्रेलिया पाँचवीं बार बना महिला वर्ल्ड टी-20 का बादशाह

Nationalist Bharat Bureau

ईमानदारी और निष्ठा से अपने कर्तव्य का निर्वहन करें शिक्षक:राज्यपाल बिहार फागु चौहान

नीतीश कुमार वक्फ संशोधन बिल पर अपनी गलती सुधारें : तेजस्वी यादव

Nationalist Bharat Bureau

गणतंत्र दिवस पर तेजस्वी आवास में लालू का झंडोत्तोलन, तेजस्वी यादव कहां हैं?

Nationalist Bharat Bureau

हैदराबाद में तेजी से बढ़ रहे ‘डिजिटल अरेस्ट’ धोखाधड़ी मामलों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए साइबर अपराध पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि यह गिरोह नागरिकों को झूठे आरोपों में फंसाने की धमकी देकर उनसे पैसों की उगाही करता था।

Nationalist Bharat Bureau

employment:रोजगार के साथ प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के उपयोगी टिप्स

कोहरे के कारण गया जंक्शन से होकर चलने वाली 9 ट्रेनें रद्द

AIMIM का ‘ग्रैंड डेमोक्रेटिक अलायंस’: बिहार की सियासत में नया मोर्चा, अल्पसंख्यक और दलित वोट बैंक पर बड़ी रणनीति

मई,जून और जुलाई बिहार की राजनीति और नित्यानंद राय दोनों के लिए महत्वपूर्ण

Nationalist Bharat Bureau

गाँव की बनाई बेड़ियाँ तोड़कर प्रिया रानी ने क्रैक किया IAS,दादा बने सहारा

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment