Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

पूरे देश में 2.41 करोड़ और बिहार 7.10 लाख डुप्लीकेट, फर्जी राशन कार्ड रद्द

पटना:पूर्व उपमुख्यमंत्री सम्प्रति राज्यसभा सांसद श्री सुशील कुमार मोदी के एक प्रश्न के उत्तर में ग्रामीण विकास तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने बताया कि पूरे देश में 2017 से 20-21 तक के 5 वर्षों में डुप्लीकेट, अपात्र, घोस्ट, जाली कुल 2 करोड़ 41 लाख राशन कार्ड रद्द किए गए। इसमें बिहार के 7 लाख 10 हजार राशन कार्ड रद्द किए गए।बिहार में 2018 में 2.18 लाख, 2019 में 3.92 लाख, 2020 में 99,404 कुल 7 लाख 10 हजार राशन कार्ड रद्द किए गए। उत्तर प्रदेश में 1.42 करोड़, महाराष्ट्र में 21.03 लाख, मध्यप्रदेश में 19.63 लाख राशन कार्ड रद्द किए गए।सरकार ने यह भी बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून के तहत मिलने वाले 2 रूपये प्रति किलो चावल पर 33.7 रुपया तथा 1 प्रति किलो गेहूं पर 23.9 रुपया की राज्य सहायता दी जाती है।

 

 

एक अन्य प्रश्न के उत्तर में कृषि मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत कुल 31,861 करोड़ बीमा कंपनियों द्वारा प्रीमियम संग्रह किया गया जिसके विरूद्ध किसानों को मात्र 17,931.60 करोड़ का क्षतिपूर्ति भुगतान किया गया। यानी 13929.40 करोड़ रुपया बीमा कंपनियों को लाभ हुआ।मंत्री ने यह भी बताया कि योजना के प्रारंभ से खरीफ 21-22 तक किसानों को दावों के रूप में प्रति हेक्टेयर 4190/ रुपया का भुगतान किया गया।

ज्ञातव्य है कि बिहार इस योजना में शामिल नहीं है। बिहार सहित अनेक राज्य किसानों की मदद के लिए अलग राज्य योजना चला रहे हैं।

मुख्तार अब्बास नकवी और आरसीपी सिंह का इस्तीफ़ा तय

कांग्रेस कन्हैया कुमार को ही बना दे काँग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष!

Nationalist Bharat Bureau

मदुरै में रेलवे कोच में आग लगने से 10 लोगों की मौत

नहीं रहेगा गाँधी मैदान का सरकारी बस स्टैंड,बनेगा शानदार होटल

Nationalist Bharat Bureau

Cyclone Dana: ओडिशा के तट पर चक्रवाती तूफान ‘दाना’ की दस्तक, बिहार-झारखंड में भी असर

बिहार के गया जिले से एडमिट कार्ड लेने निकलीं 4 छात्राएं लापता

Nationalist Bharat Bureau

बिहार के लाल वैभव सूर्यवंशी को मिला राष्ट्रीय बाल पुरस्कार

Nationalist Bharat Bureau

Bihar Teachers: एक झटके में चली गई बिहार के 95000 शिक्षकों की नौकरी,मचा हड़कंप

Nationalist Bharat Bureau

पटना में एक दिसंबर से बड़ा अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू

Nationalist Bharat Bureau

पप्पू यादव की जमानत पर आज फैसला

Leave a Comment