Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

समागम में कला, संस्कृतिक, परंपरा, लोक नृत्य प्रदर्शित

पटना : सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के प्रकाशोत्सव और पंजाब दिवस पर शुक्रवार को मंगल तालाब परिसर स्थित रामदेव महतो सभागार के मंच पर बिहार व पंजाब का सांस्कृतिक समागम हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान के तहत आयोजित इस समागम में दोनों प्रांतों की कला, संस्कृतिक, परंपरा, लोक नृत्य आदि प्रदर्शित हुई। देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम के साथ भजन कीर्तन, भांगड़ा, गिद्दा नृत्य, तलवारबाजी का करतब भी प्रस्तुत हुआ। वक्ताओं ने सिखों के संघर्ष और बलिदान को विश्व में अविस्मरणीय बताते हुए दशमेश गुरु के जीवन एवं दर्शन पर प्रकाश डाला।
बिहार-पंजाब के सांस्कृतिक समागम का शुभारंभ केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, सांसद सुशील कुमार मोदी, सांसद रामकृपाल यादव, पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, नेता प्रतिपक्ष बिहार विधानसभा विजय कुमार सिन्हा, नेता प्रतिपक्ष बिहार विधान परिषद सम्राट चौधरी आदि ने सामूहिक रूप से किया। राष्ट्रगान एवं शबद कीर्तन से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माताजी के निधन पर मौन रह कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।
नित्यानंद राय ने कहा कि बिहार व पंजाब का संबंध अटूट है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान से प्रदेशों के बीच के संबंध और प्रगाढ़ हो रहे हैं। प्रेम, सौहार्द, संस्कृति का विस्तार हो रहा है। विजय सिन्हा ने कहा कि सेवा ही धर्म है धर्म ही भक्ति है भक्ति ही शक्ति है। सुशील मोदी ने कहा कि पंजाब के खेतों में लहराते अनाज में बिहार के मजदूरों का भी श्रम और पसीना शामिल है। यह परंपरा दोनों प्रदेशों को जोड़ती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास से ही सिख दंगों के पीडि़तों एवं उनसे जुड़े स्वजनों को पांच-पांच लाख एवं अन्य राज्यों से पलायन कर पंजाब पहुंचे सिखों के परिवार को दो दो-दो लाख रुपए मिल सका। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के उपाध्यक्ष राधा मोहन शर्मा ने किया।
सांसद रामकृपाल यादव ने कहा कि पंजाब दिवस पर आयोजित इस समागम से प्रेम व भाईचारा को बढ़ावा मिलेगा। कार्यक्रम संयोजक व भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कुमार यादव, ओम प्रकाश भुवन, सरदार मनप्रीत ङ्क्षसह, ङ्क्षपकी कुशवाहा, राजीव रंजन, मनोज कुमार ङ्क्षसह, सीमा ङ्क्षसह, श्वेता श्रीवास्तव, वीरेंद्र चंद्रवंशी, जनार्दन योगी समेत अन्य कार्यक्रम में सक्रिय रहे। समागम में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सरदार जगजोत ङ्क्षसह सोही, महासचिव इंद्रजीत ङ्क्षसह, सचिव हरवंश ङ्क्षसह, वरीय उपाध्यक्ष लखङ्क्षवदर ङ्क्षसह लक्खा, पूर्व अध्यक्ष सङ्क्षजदर ङ्क्षसह समेत अन्य थे। दोनों प्रदेश के पारंपरिक व्यंजन का भी लोगों ने लुत्फ उठाया।

वेतनभोगियों और पेंशनधारियों की हक़मारी पर छलका जदयू नेत्री का दर्द,उठाये कई सवाल

Nationalist Bharat Bureau

Jharkhand Election Results :JMM की बल्ले-बल्ले,आदिवासियों ने BJP को एक बार फिर नकारा

Nationalist Bharat Bureau

हाथरस गैंगरेप के ख़िलाफ़ पटना महानगर कांग्रेस का प्रदर्शन

Nationalist Bharat Bureau

रोजाना क्यों पीना चाहिए करेले का पानी? फायदे जानकर यह कड़वी चीज भी अच्छी लगेगी

Nationalist Bharat Bureau

चारा घोटाले में कोर्ट की सख्ती, रोज़ाना सुनवाई का आदेश

Nationalist Bharat Bureau

द प्लूरलस पार्टी नेता प्रांजल सिंह की बिहार राज्य दफादार और चौकीदार संघ के प्रदर्शनकारियों से मुलाकात

बिहारवासियों के लिए निःशुल्क औषधि वितरण योजना शुरू

Nationalist Bharat Bureau

हाज़ीपुर वार्ड नं 09 के वार्ड पार्षद के लिए नादिया एरम ने दाख़िल किया नामांकन,वार्ड की चौतरफ़ा तरक़्क़ी का दिलाया भरोसा

Nationalist Bharat Bureau

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिले बिहार मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष सलीम परवेज़,कई मुद्दों से अवगत कराया

प्रिया राज के नेतृत्व में सैकेंड नेताओं ने राजद की सदस्यता ग्रहण की

Leave a Comment