Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार:एमएलसी आवास का निर्माण लटकाने वाली एजेंसी का करार रद होगा

पटना : सरकार ने विधायक आवास योजना (एमएलसी परिसर) के निर्माण कार्य में समुचित प्रगति न होने के बाद निर्माण कंपनी से किए गए करार को रद करने का फैसला किया है। कंपनी से करार खत्म करने और अब तक हुए निर्माण कार्य की मापी के लिए छह जनवरी 2023 की तारीख भी निर्धारित कर दी है। भवन निर्माण विभाग ने कंपनी से करार समाप्त करने का एक पत्र भी डेवलपर्स कंपनी को भेज दिया है।
भवन निर्माण विभाग ने विधायक आवास परियोजना के तहत विधायकों के आवास निर्माण के लिए काशिश डेवलपर्स लि. से अगस्त 2015 में करार किया था। करार के अनुसार विधायक आवास निर्माण का कार्य अगस्त 2017 तक पूरा कर लिया जाना था। काम पूरा नहीं होने पर कार्य समाप्त करने की तारीख को बढ़ाकर अगस्त 2018 कर दिया गया। इसके बाद भी कार्य पूरा नहीं हुआ। नतीजा भवन निर्माण विभाग ने अप्रैल 2019 में कंपनी को डिबार कर दिया और इसके बाद जुलाई 2020 में कंपनी से किया गया करार भी समाप्त कर दिया। इसके बाद डेवलपर कंपनी जनवरी 2021 में अदालत में चली र्गई। कोर्ट में कंपनी ने आठ महीने में आवास निर्माण का कार्य पूरा करने का वादा किया। कोर्ट के आदेश के बाद कंपनी से किए गए करार को बहाल करते हुए आठ महीने में काम समाप्त करने की मोहलत दी गई। नियमों के तहत 26 अप्रैल 2022 तक इस परियोजना को पूरा किया जाना था। लेकिन, कंपनी को बार-बार स्मारित करने के बाद भी योजना पूरी नहीं हो सकी। इसके बाद सरकार ने कंपनी से वापस करार समाप्त करने का फैसला किया है। छह जनवरी 2023 की तारीख भी निर्धारित कर दी है। कंपनी को निर्माण कार्य के लिए जो राशि दी गई, उसमें से जो खर्च हुआ उसे छोड़ शेष पैसा भी वसूला जाएगा। कंपनी से उसका पक्ष जानने के लिए उसके रांची स्थित कार्यालय के फोन पर बात करने की कोशिश की गई पर संपर्क नहीं हो पाया।

क्या तेजस्वी की पार्टी में मचने वाली है भगदड़ ! दिलीप जायसवाल के बयान से मिले संकेत

12 बजते ही हैप्पी न्यू ईयर की गूंज,डीजे की धून पर डांस, मस्ती और धमाल

Nationalist Bharat Bureau

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में बड़ा हादसा तीन की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

Nationalist Bharat Bureau

वंदे भारत स्लीपर टिकट रद्द करने पर कितना पैसा मिलेगा वापस? जानिए पूरा नियम

Nationalist Bharat Bureau

Sarkaari Naukri:पंजाब में 26,454 सरकारी नौकरी के लिए मांगे गए आवेदन,पंजाब पुलिस में हैं सबसे ज्यादा वैकेंसी

पहले कोर्ट फिर मंदिर में हुआ विवाह,लुटेरी दुल्हन अब आशिक के साथ फरार

Nationalist Bharat Bureau

पूरे देश में है अघोषित आपातकाल की स्थिति: आप

AIMIM ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए पहली सूची जारी की, 32 उम्मीदवारों के नामों से दिखा नया राजनीतिक समीकरण

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 21 लाख महिलाओं के खाते में 10,000 रुपये भेजे गए

महागठबंधन सरकार को नया वास-आवास कानून बनाना होगा:खेग्रामस

Leave a Comment