Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

मणिपुर में बिहारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नीतीश सरकार बधाई की पात्र,केंद्र अपना फर्ज निभाए:इरशाद अली आजाद

पटना:बिहार प्रदेश जनता दल यूनाइटेड के महासचिव और बिहार स्टेट शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन इरशाद अली आजाद ने मणिपुर में जारी हिंसा पर चिंता व्यक्त करते हुए वहां फंसे विभिन्न राज्यों के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की है। जदयू नेता ने मणिपुर के विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं में पढ़ रहे बिहार के 300 छात्रों समेत बिहारियों को सकुशल निकालने की बिहार सरकार की कोशिश के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि अब केंद्र सरकार का फर्ज है कि वो मणिपुर में रह रहे बिहारियों के साथ दूसरे राज्यों के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित कराए।जदयू के प्रदेश महासचिव इरशाद अली आजाद ने कहा कि एक तरफ भारतीय जनता पार्टी की मणिपुर सरकार है जो अब तक मणिपुर में हिंसा पर काबू पाने में नाकाम रही है वही दूसरी तरफ केंद्र की मोदी सरकार है जिसे कर्नाटक चुनाव तो दिखाई दे रहा है लेकिन मणिपुर की हिंसा और जलते हुए घर नहीं दिखाई दे रहे हैं।

शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन ने भारतीय जनता पार्टी और केंद्र की मोदी सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आज जबकि मणिपुर जल रहा है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत केंद्र सरकर के मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के बड़े-बड़े नेता कर्नाटक चुनाव में व्यस्त हैं ऐसे में “रोम जल रहा था,नीरो बंसी बजा रहा था” वाली कहावत चरितार्थ होती हुई दिखाई देती है।जनता दल यूनाइटेड के सीनियर लीडर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से चुनाव के बदले इंसान की जान व माल बचाने की अपील करते हुए कहा कि मणिपुर के हालात जल्द से जल्द पटरी पर लाने की कोशिश करें।

 

बताते चलें कि मणिपुर में भड़की हिंसा के बाद कई राज्य अपने लोगों को वहां से निकालने में लगे हुए हैं। जानकारी के मुताबिक बिहार के करीब 300 विद्यार्थी मणिपुर के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में फंसे हैं जिसको लेकर बिहार के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने कहा है कि मणिपुर में बिहार के जो भी छात्र हैं वे सुरक्षित हैं।राज्य सरकार मणिपुर के मुख्य सचिव से लगातार संपर्क में है। फोन पर बात भी की है। वहां के मुख्य सचिव से आग्रह किया गया है कि वो छात्रों की सुरक्षा की समुचित व्यवस्था करें। मणिपुर सरकार ने इसको लेकर आश्वस्त भी किया है।

चुनाव खत्म होते ही महंगाई की मार,Jio ने ग्राहकों को दिया जोरदार झटका, महंगे किए टैरिफ प्लान

लड़ाई मनुस्मृति और संविधान के बीच,50 फीसदी आरक्षण की दीवार तोड़ेंगे:राहुल

Nationalist Bharat Bureau

103 इंस्पेक्टरों को मिली डीएसपी की कुर्सी, सैलरी भी बढ़ेगी

राजगीर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन: बिहार में खेल क्रांति की नई शुरुआत

करें महा मतदान, रहें महा सावधान:अखिलेश

Nationalist Bharat Bureau

बिहार कैबिनेट की बैठक में 19 एजेंडों पर मुहर, रोजगार और स्किल डेवलपमेंट पर फोकस

बीपीएससी 68वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा 2023 का एडमिट कार्ड जारी:12 फरवरी को होगी परीक्षा, ऐसे एडमिट कार्ड कर सकेंगे डाउनलोड

ममता बनर्जी INDIA गठबंधन का नेतृत्व करने को तैयार!

Bihar Bypoll 2024: प्रशांत किशोर की पार्टी उपचुनाव में भिड़ने को तैयार, महारथियों का करेगी ऐलान

सोफिया यूनानी मेडिकल कॉलेज, हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर, चकिया (पूर्वी चंपारण) का वार्षिक प्रोग्राम आयोजित

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment