Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Bypoll 2024: प्रशांत किशोर की पार्टी उपचुनाव में भिड़ने को तैयार, महारथियों का करेगी ऐलान

Bihar Bypoll 2024: आज (15 अक्टूबर) को पूरे देश में 23 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखों की घोषणा की जा सकती है। इसी बीच, प्रशांत किशोर की पार्टी को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। प्रशांत किशोर बुधवार को बिहार की चार सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान करेंगे। इनमें इमामगंज, रामगढ़, बेलागंज और तरारी विधानसभा सीट शामिल हैं, जिनके विधायकों के सांसद बनने के बाद ये सीटें खाली हो गई हैं।

जन सुराज पार्टी लंबे समय से उपचुनाव की तैयारियों में जुटी हुई है। पार्टी की रणनीति पहले ही तैयार हो चुकी है। प्रशांत किशोर पिछले करीब दो साल से बिहार में पदयात्रा पर हैं और उन्होंने हाल ही में 2 अक्टूबर को पटना में अपनी पार्टी का औपचारिक ऐलान किया था। इसी दौरान उन्होंने बिहार की इन चार सीटों पर होने वाले उपचुनाव में हिस्सा लेने की घोषणा की थी।

प्रशांत किशोर ने अपने संबोधन में कहा था कि जन सुराज पार्टी चारों सीटों पर होने वाले उपचुनाव में मजबूती से उतरेगी। उन्होंने जनता से सवाल करते हुए कहा कि क्या बिहार का चुनाव हमें 2025 में जीतना चाहिए, या फिर 2024 में ही इसकी शुरुआत करनी चाहिए? अगर बिहार की जनता चाहती है, तो हमें 2025 तक इंतजार करने की आवश्यकता नहीं है। अगर हम इस नवंबर में होने वाले उपचुनाव में जीत हासिल कर लेते हैं, तो यह एक स्पष्ट संकेत होगा कि 2025 के विधानसभा चुनाव में बिहार बदलाव के लिए तैयार है।

3000 महिलाओं का बलात्कार करने वाले को चुपके से विदेश भेज देंगे लेकिन…

भाजपा के लोग देश को तोड़ने की बात कर रहे हैं: तेजस्वी यादव

Nationalist Bharat Bureau

वेब पत्रकारों के लिए आवास,एक्रेडिटेशन,सुरक्षा,समूह बीमा,आक्समिकता म़े सहयोग के लिए डब्लूजेएआई चलाएगा चरणबद्ध कार्यक्रम

मोदी सरकार आरटीआई अधिनियम को तड़पा-तड़पा कर मार रही है:खड़गे

भारत रत्न एल.के. आडवाणी 98 वर्ष के हुए, पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार ने दी शुभकामनाएं

मंच से ‘पाग’ फेंकने पर बवाल — भाजपा विधायक के बयान से मिथिला में मचा राजनीतिक तूफ़ान, जन सुराज प्रत्याशी ने जताई कड़ी नाराजगी

अमित शाह संग डिनर डिप्लोमेसी पर मिलेंगे बिहार एनडीए के नेता,बनाएंगे रणनीति

Nationalist Bharat Bureau

केंद्रीय विद्यालयों में सांसद एवं कलेक्टर कोटा समाप्त करने का निर्णय ऐतिहासिक:सुशील मोदी

Nationalist Bharat Bureau

बैंको के राष्ट्रीयकरण के दिन पर राहुल गाँधी का इशारों इशारों में मोदी सरकार पर हमला,बैंकों को ‘बेचे जाने’ संबंधी विधेयक का विरोध करेगी काँग्रेस

Nationalist Bharat Bureau

अमीर ए शरीअत सैयद मोहम्मद वली रहमानी सुपुर्द ए ख़ाक, नमाज़ जनाज़ा में हज़ारों लोगों की शिरकत

Leave a Comment