Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

समीक्षा बैठक में नहीं पहुंचे बिहार भाजपा के हारे हुए 3 प्रत्याशी,चर्चाओं का बाजार गर्म

पटना:लोकसभा चुनाव में बिहार में पांच सीटों पर मिली हार के बाद उसकी समीक्षा करने पटना पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के बिहार प्रभारी की बैठक से भरे हुए भाजपा के पांच में से तीन प्रत्याशी गायब रहे। इन तीन प्रत्याशियों के समीक्षा बैठक में नहीं भाग लेने पर तरह-तरह की बातें की जा रही है।चर्चाओं का बाजार गर्म है।

 

आपको बताते चलें कि इस बार भारतीय जनता पार्टी बिहार की सत्रह सीटों पर प्रत्याशी दी थी. इनमें से 12 लोस सीटों पर जीत मिली. 5 प्रत्याशी चुनाव हार गए। हारे हुए प्रत्याशी, रामकृपाल यादव, शिवेश राम, आर.के. सिंह, मिथिलेश तिवारी और सुशील कुमार सिंह को पटना बुलाया गया था. लेकिन इनमें तीन प्रत्याशी बैठक में शामिल होने नहीं पहुंचे. जानकारी के अनुसार विनोद तावड़े के बुलावे पर केवल सासाराम लोस क्षेत्र से प्रत्याशी शिवेश राम और बक्सर के प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी ही पहुंचे. दोनों प्रत्याशियों ने अपने प्रभारी को पूरी जानकारी दी. बताया जाता है कि इन प्रत्याशियों ने बताया कि किस तरह से दल के कई बड़े नेताओं ने हराने का काम किया है. संगठन के कई नेताओं ने भीतरघात किया. इस वजह से उनकी हार हुई.।

 

वहीं पाटलिपुत्र से प्रत्याशी रामकृपाल यादव, औरंगाबाद के प्रत्याशी सुशील सिंह और आरा के प्रत्याशी आर. के सिंह बैठक में नहीं पहुंचे. राजकुमार सिंह के बारे में तो सबको पता था कि वे बैठक में नहीं पहुंचेंगे, लेकिन रामकृपाल यादव और सुशील सिंह के नहीं पहुंचने से नेताओं के कान खड़े हो गए हैं. कहा जा रहा है कि इन दोनों नेताओं से बिहार प्रभारी ने फोन पर बात की है. दोनों ने बैठक में शामिल नहीं होने की अपनी-अपनी वजहें बताई है.

केंद्रीय विद्यालयों में सांसद एवं कलेक्टर कोटा समाप्त करने का निर्णय ऐतिहासिक:सुशील मोदी

Nationalist Bharat Bureau

युवा कांग्रेस की पदयात्रा को मिला छात्र,नौजवान और आम लोगों का साथ

Nationalist Bharat Bureau

अणुशक्ति नगर :स्वरा भास्कर के पति फहाद अहमद की हार, सना मलिक की जीत

Nationalist Bharat Bureau

IRCTC को चुनौती देंगे गौतम अदानी(GAUAM ADANI),टिकट बुकिंग सेवा कंपनी खरीदी

Nationalist Bharat Bureau

राजीवनगर में ढाए गए घरों की वैकल्पिक व्यवस्था करे सरकार: माले

महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड में चुनाव का बज सकता है बिगुल,3 बजे चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस

सारण के रेल व्हील प्लांट का क्रेडिट लेते हुए लालू यादव ने कही बड़ी बात

UTTERP RADESH:निकाय चुनाव: हाईकोर्ट ने सुनाया अपना फैसला, नगर विभाग विकास का नोटिफिकेशन रद्द

Nationalist Bharat Bureau

महंगाई की मार:जिनकी थाली में एक ही तरकारी है उन्हें तो फ़र्क़ पड़ता ही है

121 आईटीआई कर्मियों का मार्च 22 से बकाये वेतन का भुगतान तत्काल करने की मांग

Leave a Comment