Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़विविध

फिल्म निर्माता और निर्देशक श्याम बेनेगल का निधन

प्रसिद्ध फिल्म निर्माता और निर्देशक श्याम बेनेगल का आज, 23 दिसंबर को शाम 6:38 बजे निधन हो गया। वे 90 वर्ष के थे। अमर उजाला को जानकारी देते हुए उनके एक करीबी सूत्र ने बताया कि दो दिन पहले वे अपने घर पर गिर गए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। श्याम बेनेगल किडनी संबंधी समस्याओं से पीड़ित थे और पिछले दो दिनों से कोमा में थे। सोमवार शाम इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

इससे कुछ दिन पहले, 14 दिसंबर को, उन्होंने अपने 90वें जन्मदिन का जश्न अपने दोस्तों और परिवार के साथ मनाया था। इस भव्य आयोजन में अभिनेता कुलभूषण खरबंदा, नसीरुद्दीन शाह, दिव्या दत्ता, शबाना आजमी, रजित कपूर, अतुल तिवारी, और फिल्म निर्माता-अभिनेता कुणाल कपूर सहित कई अन्य हस्तियां शामिल हुई थीं।

श्याम बेनेगल को उनकी बेहतरीन फिल्मों अंकुर, मंडी, और मंथन के लिए जाना जाता है, जिनमें से अधिकांश 1970 और 1980 के दशक के मध्य में रिलीज़ हुई थीं। उन्हें 1976 में भारत सरकार द्वारा पद्मश्री और 1991 में पद्मभूषण से सम्मानित किया गया था। उनकी अन्य प्रमुख फिल्मों में जुबैदा, सरदारी बेगम, और मंथन शामिल हैं।

श्याम बेनेगल का जन्म 14 दिसंबर, 1934 को हैदराबाद में एक कोंकणी भाषी चित्रपुर सारस्वत ब्राह्मण परिवार में हुआ था। उनके पिता, श्रीधर बी. बेनेगल, कर्नाटक के निवासी और एक फोटोग्राफर थे। बचपन से ही श्याम को सिनेमा में रुचि थी। महज 12 साल की उम्र में, उन्होंने अपने पिता द्वारा उपहार में दिए गए कैमरे का उपयोग करके अपनी पहली फिल्म बनाई। उन्होंने हैदराबाद के उस्मानिया विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में मास्टर डिग्री प्राप्त की और वहां हैदराबाद फिल्म सोसाइटी की स्थापना की, जिसने सिनेमा में उनके शानदार सफर की नींव रखी।

केजरीवाल का भाजपा पर तीखा हमला: “दिल्ली की भाजपा सरकार राजधानी को अव्यवस्था की ओर धकेल रही है”

Nationalist Bharat Bureau

IRCTC को चुनौती देंगे गौतम अदानी(GAUAM ADANI),टिकट बुकिंग सेवा कंपनी खरीदी

Nationalist Bharat Bureau

जदयू कार्यालय में नीतीश कुमार संग लगी PM मोदी की तस्वीर ,सियासत गर्म, जदयू ने बताया…..

SVU का बड़ा छापा, उत्पाद अधीक्षक पर अवैध संपत्ति का गंभीर आरोप

Nationalist Bharat Bureau

वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती

Nationalist Bharat Bureau

फिशर्स कार्ट को पूर्ण सहयोग करेगी सरकार: नंद किशोर राम

18 जून को 100 बरस की हो जाएंगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता

डॉलर की मजबूत मांग से रुपये में सीमित उतार-चढ़ाव

Nationalist Bharat Bureau

पहली परीक्षा में ही बैकफुट पर PK! 4 में से दो विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार बदले

सोफिया यूनानी मेडिकल कॉलेज, हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर, चकिया (पूर्वी चंपारण) का वार्षिक प्रोग्राम आयोजित

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment