Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

अब 500 रुपये में मिलेगा गैस सिलेंडर

नई दिल्ली:भारत में गैसों की बढ़ती हुई तुमसे परेशान जनता को राहत दिलाते हुए राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने एक महत्वपूर्ण फैसले में बताया है कि राज्य सरकार राज्य की गरीब लोगों को अगले साल अप्रैल से गैस सिलेंडर ₹500 प्रति सिलेंडर के हिसाब से उपलब्ध कराएगी। राजस्थान सरकार ने लोगों को रसोई गैस सिलेंडर सस्ते दामों में उपलब्ध कराने का ऐलान किया है. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलौत ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कहा कि रसोई गैस सिलेंडर 1 अप्रैल 2023 से केवल 500 रुपये में दिया जाएगा. आगामी बजट में घोषणा करते हुए वह इसे लागू करेंगे।
राजस्थान की कांग्रेस सरकार का यह कदम बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि अगले साल राजस्थान में विधानसभा चुनाव  हैं और उसके अगले साल यानी 2024 में लोकसभा के चुनाव है। ऐसे में राजस्थान की कांग्रेस सरकार के द्वारा उठाए गए कदम लोगों को न सिर्फ राहत देगा बल्कि भारत सरकार पर दबाव के तौर पर देखा जा रहा है।

540 रुपये प्रति सिलेंडर घटेगी कीमत
मुख्यमंत्री अशोक गहलौत ने पीएम मोदी की उज्जवला योजना को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि लोगों को गैस कनेक्शन और सिलेंडर दे दिए गए लेकिन महंगी कीमत के चलते लोग सिलेंडर नहीं भरवा पा रहे हैं. सिलेंडर 1040 रुपये में मिल रहा है. वह सिलेंडर की कीमत 540 रुपये घटाकर केवल 500 रुपये में गरीब वर्ग के उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराएंगे।मुख्यमंत्री ने कहा कि रसोई गैस सिलेंडर 400 रुपये में मिलता था लेकिन भाजपा सरकार में इसकी कीमत बढ़कर 1040 रुपये पहुंच गई है. उन्होंने कहा कि वह उज्जवला योजना की समीक्षा कराएंगे. गरीब वर्ग के उपभोक्ताओं को सालभर में 12 सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे, प्रति सिलेंडर कीमत 500 रुपये होगी.

इस फैसले पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए  कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करके केंद्र सरकार पर कटाक्ष भी किया है। राहुल गांधी ने अपने सूची में कहा कि ₹500 में गैस सिलेंडर देने का राजस्थान की कांग्रेस सरकार का बड़ा ऐलान – केंद्र सरकार की कीमतों के आधे से भी कम दाम में।प्रधानमंत्री जी, ‘मित्रों’ को मेवा खिलाना बंद कीजिए, महंगाई से त्रस्त जनता की सेवा कीजिए।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को घेरते  हुए परोक्ष रूप से बड़े लोगों को फायदा पहुंचाने वाली केंद्र सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री मोदी को मित्रों की सेवा करने वाला और उन्हें मेवा खिलाने वाला करार देते हुए कारपोरेट घराने को फायदा पहुंचाने से बाज़ आने की अपील की है।कांग्रेस शासित राजस्थान का यह फैसला ऐसे समय में आया है जब देश की जनता गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों से परेशान है और सरकार की ओर टकटकी लगाए देख रही है कि आखिर कब उसे महंगे दामों से निजात मिलेगी।

यूपी STF का बड़ा एक्शन: एक लाख का इनामी बदमाश मुठभेड़ में ढेर

Nationalist Bharat Bureau

दक्षिण अफ्रीका में मंदिर ढहने से 4 की मौत, एक भारतीय मूल का व्यक्ति शामिल

Nationalist Bharat Bureau

बाबरी जैसी मस्जिद विवाद में टीएमसी ने हुमायूं कबीर को निलंबित किया, विधायक बोले—जल्द नई पार्टी बनाऊंगा

12 बजते ही हैप्पी न्यू ईयर की गूंज,डीजे की धून पर डांस, मस्ती और धमाल

Nationalist Bharat Bureau

सुशील मोदी ने भी मानी एनडीए में अंतर्कलह की बात, आरोप-प्रत्यारोप बंद करके समस्या के समाधान की नसीहत

बिहार चुनाव 2025: सीटों पर खींचतान तेज, NDA और INDIA गठबंधन आमने-सामने

बिहार में बड़े पैमाने पर आईएएस का तबादला,आमिर सुबहानी को बनाया गया राज्य का नया मुख्य सचिव

Nationalist Bharat Bureau

एक्टर पंकज त्रिपाठी की मां हेमवती देवी का निधन, 89 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस—गोपालगंज में हुआ अंतिम संस्कार

हरनोत में सड़कों पर उतरे युवा,बेरोज़गारी पर सरकार को घेरा

Nationalist Bharat Bureau

बांग्लादेश के राष्ट्रपति ने पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की रिहाई के आदेश दिये,बन सकती हैं प्रधानमंत्री

Leave a Comment