Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

मोहम्मद असद को शिवहर विधानसभा से उम्मीदवार बनाने की मांग तेज़

कांग्रेसियों ने जिला प्रभारी विधायक विनय वर्मा के साथ कि चर्चा,शिवहर विधानसभा को बताया कांग्रेस की पुश्तैनी सीट,विधानसभा चुनाव की बनाई रणनीति ,10 हजार डिजिटल सदस्य बनाने का लक्ष्य ,हर बूथ पर होंगे 10 डिजिटल सदस्य मौजूद

 

शिवहर:जैसे जैसे बिहार विधानसभा चुनाव नजदीक आरहे हैं वैसे वैसे राजनीतिक दल और उसके कार्यकर्ता सक्रिय हो रहे हैं।साथ ही ज़मीनी हक़ीक़त और ज़मीन से जुड़े नेताओं को अपना प्रतिनिधि बनाने की कोशिशों में लग गए है।इसी कड़ी में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के आदेश पर बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी के जिला प्रभारी विधायक विनय वर्मा की उपस्थिति में शिवहर जिला कांग्रेस कार्यालय में जिला अध्यक्ष मोहम्मद असद की नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक आहूत की गई।जिला प्रभारी सह विधायक विनय वर्मा का स्वागत करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी कार्यकर्ताओं एवं प्रखंड अध्यक्षों ने शिवहर विधानसभा चुनाव पर विचार विमर्श किया है तथा अपने पुश्तैनी सीट की मांग की है।इस अवसर प्रभारी श्री वर्मा ने कहा कि अब अपनी सारी ताकत चुनाव की तैयारी में लगाएं। डिजिटल सदस्यता पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता डोर टू डोर संपर्क करें। कांग्रेस की विचार धाराओं के बारे के जनता के बीच जाकर प्रचार प्रसार करें।साथ ही मौजूदा निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकने की अपील करें। उन्होंने हमला करते हुए खाकी केंद्र की वर्तमान मोदी सरकार ने छह साल में देश को कुछ नहीं दिया सिवाए झूठे आश्वासन के।उन्होंने बताया है कि जो भी विकास कार्य दिख रहे वह सब कांग्रेस की देन है। कांग्रेस ने जो भी उपलब्धियां देश को दी मोदी सरकार उसे एक एक कर बेच रही। बेरोजगार हो रहे युवाओं को भ्रमित किया जा रहा है।कर्ज में डूबे किसान आत्महत्या करने पर मजबूर हैं।इस करोना संकट में देश में सरकार के द्वारा कोई सुविधा नहीं दी जा रही।

प्रभारी सह नरकटिया विधायक श्री वर्मा ने कहा कि सरकार के द्वारा इस तरह करोना महामारी एवं बाढ़ जैसी आपदा में भी राजनीतिक कर रही है। मांग की गई कि सरकार तुरंत सीतामढ़ी एवं शिवहर जिला को पूर्णतः बाढ़ग्रस्त घोषित करे, वही हर परिवार को छः हजार रुपए दिया जाए।
कार्यक्रम के अध्यक्षता करते जिला अध्यक्ष मोहम्मद असद ने कहा है कि शिवहर जिला कांग्रेस कमेटी अपने तय सीमा पर जिला पदाधिकारीगण एवं प्रखंड अध्यक्षगण का डिजिटल सदस्यता पुरा कर लेंगे।
दूसरी और मीटिंग में मौजूद सभी पदाधिकारी एवं नेता गण एवं प्रखंड अध्य्क्ष गण ने एक स्वर में प्रभारी महोदय को कहा कि मो० असद को शिवहर या बेलसंड विधानसभा से प्रत्याशी बनाया जाए।मौके पर कांग्रेस जिला प्रवक्ता सह प्रखंड अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह ,कांग्रेस कमेटी के वरीय नेता मुरली मनोहर सिंह, जिला महासचिव प्रमोद राय, अल्पसंख्यक के जिला अध्यक्ष मोहम्मद नसीम अख्तर ,वरिए नेता सीताराम झा ,वरीए नेता अजय कुमार गुप्ता, वरीए नेता व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी कमलेश सिंह ,कोषाध्यक्ष मोहम्मद सद्दाम हुसैन ,डुमरी प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद महबूब आलम, पिपराही प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद वसीम अहमद, पुरनहिया प्रखंड अध्यक्ष दिनेश आजाद ,मोहम्मद दानिश कमर मोहम्मद हबीब आदि मौजूद थे।

महीने का 8 डॉलर दो ट्विटर का ब्लू टिक लो,अमीर ग़रीब का खेल नहीं चलेगा:एलन मस्क

तेजस्वी के सीएम बनने तक जारी रहेगी नीतीश-लालू की नूरा-कुश्ती

बीजेपी के राहुल नार्वेकर होंगे नए विधानसभा अध्यक्ष, शिंदे का फ्लोर टेस्ट कल

दिल्ली-एनसीआर के प्रदूषण संकट पर 17 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई

Nationalist Bharat Bureau

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: भाजपा ने युवाओं और रोजगार को बनाया सबसे बड़ा चुनावी हथियार

Nationalist Bharat Bureau

अब कुछ ऐसा करो की सांस लेना भी महंगाई की श्रेणि मे आ जाए

Nationalist Bharat Bureau

जय महाभारत पार्टी ने की अपने प्रत्याशियों की घोषणा

पटना मेट्रो का नया दौर, जनवरी तक पांच स्टेशनों पर शुरू होगी मेट्रो सेवा

अब अमेरिका में खुलेगी मोहब्बत की दुकान,पोस्टर जारी

शाहरुख खान की ‘पठान’ पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, दीपिका के गाने ‘बेशरम रंग’ में बदलाव के निर्देश

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment