Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

शाहरुख खान की ‘पठान’ पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, दीपिका के गाने ‘बेशरम रंग’ में बदलाव के निर्देश

नई दिल्ली:फिल्म के ट्रेलर के जारी होते ही फ़िल्म पठान की शुरू हुई मुश्किल अब और बढ़ गयी है।शाहरुख खान-दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म ‘पठान’ (Pathaan) की रिलीज डेट जैसे-जैसे पास आ रही है, वैसे-वैसे इसकी मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. गाने ‘बेशरम रंग’ के चलते ‘पठान’ को न सिर्फ बायकॉट किया गया, बल्कि शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण को धमकियां भी मिलीं। खबरों के अनुसार अब सेंसर बोर्ड ने फिल्म पठान के आपत्तिजनक और जिन सिन पर बवाल मचा है उस उनमें बदलाव का निर्देश दिया है। यानी फिल्म पठान पर देश में जारी बवाल का असर पड़ने वाला है और उसे इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सेंसर बोर्ड ने फिल्म निर्माताओं को लिखा है कि इसके ‘बेशरम रंग’ में दीपिका को भगवा रंग का स्विमसूट पहनना भारी पड़ गया, जिसकी वजह से मेकर्स पर लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगा है. अब सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने गाने में जरूरी बदलाव करने के निर्देश दिए हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जब फिल्म ‘पठान’ प्रमाणन के लिए सीबीएफसी के पास पहुंची, तो इसके अध्यक्ष प्रसून जोशी ने गाने में बदलाव करने के आदेश दे दिए.मेकर्स को अब समिति की सिफारिश के अनुसार, गाने और फिल्म में बदलाव करने हैं और फिल्म को रिलीज करने से पहले, समिति के समझ सभी बदलावों के साथ फिल्म को प्रस्तुत करना है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, प्रसून जोशी ने अपनी एक स्टेटमेंट में कहा, ‘सीबीएफसी दर्शकों की भावनाओं और रचनात्मक अभिव्यक्ति के बीच, संतुलन कायम करने को लेकर कार्य कर रहा है. हमें भरोसा है कि बातचीत के जरिये हल निकल सकता है.’

तेजस्वी यादव की घोषणाओं पर सम्राट चौधरी का तंज — “ये गप्प मारने वाले लोग हैं”

बांग्लादेश में हिंदू अत्याचार के खिलाफ नवादा में प्रदर्शन, यूनुस और शाहरुख खान का पुतला फूंका

Nationalist Bharat Bureau

मोकामा दुलारचंद हत्याकांड पर निर्वाचन आयोग की बड़ी कार्रवाई, तीन अधिकारी ट्रांसफर, एक सस्पेंड, ग्रामीण एसपी को हटाने की सिफारिश

पीएम मोदी बोले— पुलिसिंग को मॉडर्न बनाना समय की मांग

Nationalist Bharat Bureau

राबड़ी देवी, सैयद फैसल अली समेत महागठबंधन के 5 प्रत्याशियों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया

प्रदूषण से दिल्ली का 75% थोक व्यापार ठप, खरीदारी से दूर हुए ग्राहक

Nationalist Bharat Bureau

अरावली खनन मामले में सुप्रीम कोर्ट की रोक, केंद्र से मांगा जवाब

Nationalist Bharat Bureau

समीक्षा बैठक में नहीं पहुंचे बिहार भाजपा के हारे हुए 3 प्रत्याशी,चर्चाओं का बाजार गर्म

UP: बाहुबली अतीक अहमद का गुर्गा हमज़ा अंसारी गिरफ्तार, अपहरण और मारपीट का आरोप

अरविंद केजरीवाल का ऐलान, दिल्ली में लगेंगे 500 तिरंगे, बनाई गई तिरंगा सम्मान समिति

Leave a Comment