Nationalist Bharat
शिक्षा

CBSE Exam Dates Out: सीबीएसई ने जारी किया बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम

CBSE Exam Dates Out: एक परीक्षार्थी के लिए सबसे उत्सुकता की घड़ी वह होती है जब इस बात का ऐलान होता है कि उसकी परीक्षा कब  कैसे शुरू होगी। अपने साल भर की मेहनत का फल पाने के लिए विद्यार्थी इस पल का बेसब्री से इंतजार करते हैं ताकि वह परीक्षा में बैठकर अपना भविष्य तय कर सके। डेटशीट आते ही छात्र कंफर्म हो जाते हैं कि अमुक डेट से उसकी परीक्षा होगी जिसकी जिसकी तैयारी शुरू कर देते हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को सीबीएसई ने अपने 10वीं और 12वीं के परीक्षा के लिए एग्जाम डेट का ऐलान कर दिया है।केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा की तारीखों की घोषणा कर दी है।सीबीएसई कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी, 2023 से 21 मार्च, 2023 के बीच आयोजित की जाएगी। जबकि कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी, 2023 से 05 अप्रैल, 2023 तक आयोजित की जाएगी। लाखों विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम और तिथियों की घोषणा का इंतजार था।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने वीरवार 29 दिसंबर 2022 को वर्ष 2022-23 की सेकेंड्री और सीनियर सेकेंड्री कक्षाओं के लिए वार्षिक परीक्षाओं हेतु डेटशीट जारी कर दी है। इसके मुताबिक दोनों ही कक्षाओं की परीक्षाएं 15 फरवरी से होंगी।
इसके साथ ही, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सीबीएसई 10वीं डेटशीट 2023 पीडीएफ डाउनलोड और सीबीएसई 12वीं डेटशीट 2023 पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए लिंक को आधिकारिक वेबसाइट, cbse.gov.in पर एक्टिव भी कर दिया है। ऐसे में सीबीएसई बोर्ड से सम्बन्ध विद्यालयों में वर्ष 2022-23 के दौरान पंजीकृत और वार्षिक परीक्षाओं के लिए फॉर्म भरे स्टूडेंट्स अपनी सम्बन्धित कक्षा के लिए सीबीएसई टाइम-टेबल 2023 पीडीएफ बोर्ड की वेबसाइट पर एक्टिव लिंक या नीचे दिए गए डायरक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।

CBSE 10th, 12th Date Sheet 2023: 10वीं की परीक्षाएं 21 मार्च तक और 12वीं की 5 अप्रैल तक:
सीबीएसई बोर्ड डेटशीट 2023 के मुताबिक सेकेंड्री (कक्षा 10) की वार्षिक परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होकर 21 मार्च 2023 तक चलेंगी। सबसे पहले दिन पेंटिंग, राइ, गुरुंग, तमांग, शेरपा और थाई के पेपर आयोजित किए जाएंगे और सबसे आखिर में 21 मार्च को मैथमेटिक्स स्टैंडर्ड और मैथमेटिक्स बेसिक का पेपर होगा। इसी प्रकार, सीनियर सेकेंड्री (कक्षा 12) की वार्षिक परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होकर 5 अप्रैल तक चलेंगी। पहले दिन आंत्रप्रेन्योरशिप का पेपर होगा और सबसे आखिर में साइक्लॉजी का पेपर आयोजित किया जाएगा।

राज्य भर के मॉडल स्कूलों में शिक्षकों के तबादले के ऑनलाइन आवेदन में उर्दू का पद गायब, शिक्षकों में रोष

Nationalist Bharat Bureau

बिहार बोर्ड ने जारी की 2026 की मैट्रिक और इंटर परीक्षा तिथियां, देखें पूरा शेड्यूल

Nationalist Bharat Bureau

फरीदाबाद: नए साल पर लोगों में खुशियां बांटने का लें संकल्प : रोहित जैन

मैडम क्लास में चलाती हैं स्मार्ट फोन, ACS सिद्धार्थ से बच्चे की शिकायत

Nationalist Bharat Bureau

Delhi Vidhansabha Election:आम आदमी पार्टी ने जारी की अंतिम सूची, केजरीवाल समेत 38 उम्मीदवार मैदान में

Nationalist Bharat Bureau

PP Constable Result 2024: पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा का परिणाम जारी

Nationalist Bharat Bureau

संभल में अराजकता फैलाना चाहते हैं राहुल गांधी:सम्राट चौधरी

CPCB ने Accounts Assistant, Sr. Lab Assistant ओर अन्य 163 पदों के लिए निकली बंपर वैकेंसी, जानें पूरी डिटेल।

Nationalist Bharat Bureau

8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी राहत, केंद्र सरकार ने 8वें वेतन आयोग के गठन को दी मंजूरी

महात्मा गांधी

Leave a Comment