Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

Brazilian Soccer Legend Pele Dies at 82: ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले का 82 वर्ष की उम्र में निधन

Pele Passes Away: अपने जमाने के मशहूर फुटबॉलर पेले का एक लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। फुटबॉल की दुनिया में पेले का नाम काफी चर्चित रहा और उन्होंने अपने खेल के माध्यम से पूरी दुनिया के लोगों में अपनी जगह बनाई। खबरों के अनुसार पहले को एक गंभीर बीमारी थी जिसकी वजह से उनका निधन हो गया।ब्राजील के फुटबॉल दिग्गज एडसन अरांतेस डो नैसिमेंटो पेले का निधन हो गया। उनका निधन फुटबॉल के लिए अपूरणीय क्षति है।अब तक के महानतम खिलाड़ियों में से एक, पेले ने ब्राज़ील को फ़ुटबॉल की नई ऊंचाइयों पर पहुँचाया और अपने खेल के लिए एक वैश्विक राजदूत बन गए।ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले 3 वर्ल्ड कप जीतने वाले दुनिया के एकमात्र खिलाड़ी थे. महान फुटबॉलर पेले को कोलन कैंसर था.
दुनिया के महान फुटबॉलर पेले जिंदगी की जंग हार गए हैं. 82 साल की उम्र में पेले ने दुनिया को अलविदा कह दिया. पिछले कुछ समय से हॉस्पिटल में जिंदगी की जंग लड़ रहे पेले ने 30 दिसंबर को आखिरी सांस ली. 20वीं सदी के महान फुटबॉलर पेले को कोलन कैंसर था. उनकी किडनी और दिल ने धीरे-धीरे जवाब दे दिया था. दिन पर दिन उनकी हालत खराब होती जा रही थी. पेले को स्पेशल ऑब्जरवेशन में रखा गया था. पेले ब्राजील के लिए बतौर फॉरवर्ड खेलते थे।
उनके निधन पर बेटी केली नेसिमेंटो ने इंस्टाग्राम पर लिखा- हम जो कुछ भी हैं, आप ही की बदौलत हैं। हम आपसे बहुत प्यार करते हैं। रेस्ट इन पीस।

Pele Passes Away:ब्राजील के मिनस गेरैस राज्य में जन्मे दिग्गज फुटबॉलर अभी भी सेलेकाओ (ब्राजील) के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 92 मैचों में 77 गोल किए। एक पेशेवर फुटबॉलर के रूप में पेले ने कुल तीन बार फीफा विश्व कप (1958, 1962, 1970) जीता जो अभी भी एक व्यक्तिगत फुटबॉलर के लिए एक रिकॉर्ड है।

BMC चुनाव पर संजय राउत का आरोप: हजारों वोटरों के नाम लिस्ट से गायब

बाढ़ से क्षति का आकलन करने आई केंद्रीय टीम ने बाढ़ प्रभावित रुन्नीसैदपुर के बाद बेलसंड का दौरा किया

यमुना एक्सप्रेसवे हादसा: अपनों की तलाश में टूटे परिवार

Nationalist Bharat Bureau

BIHAR:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकारी गाड़ी नियमों का उल्लंघन करती पाई गई

Nationalist Bharat Bureau

आजम खान 23 महीने बाद सीतापुर जेल से रिहा — राजनीतिक हलचल और कानूनी लड़ाई जारी

Nationalist Bharat Bureau

सुपौल में पैनोरमा ग्रुप पर आयकर विभाग की छापेमारी से हड़कंप

Nationalist Bharat Bureau

राज्यसभा चुनाव से पहले महा विकास अघाड़ी की अहम बैठक, विधायकों को दिया जाएगा मार्गदर्शन

‘भारत जोड़ो यात्रा’ : BJP के गढ़ में राहुल गांधी को मिला बहन प्रियंका गांधी वाड्रा का साथ

Nationalist Bharat Bureau

नीतीश कुमार को तेजस्वी यादव का अल्टीमेटम

भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच के नेता आशुतोष कुमार को जान का ख़तरा, जानिए कौन हैं वो लोग जो….

Leave a Comment