Nationalist Bharat
दुर्घटनाब्रेकिंग न्यूज़

इंदौर में जहरीला पानी बना मौत का कारण, उजड़ते परिवार

मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में दूषित पेयजल ने तबाही मचा दी है। भागीरथपुरा इलाके में जहरीले पानी की आपूर्ति से अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 200 से अधिक लोग बीमार हैं। सबसे ज्यादा प्रभावित पान वाली गली और आसपास की बस्तियां हैं, जहां एक महीने से नलों से गंदा पानी सप्लाई हो रहा था। मेडिकल जांच में पानी में खतरनाक बैक्टीरिया पाए गए हैं, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने हैजा फैलने की आशंका जताई है।

इस त्रासदी ने कई हंसते-खेलते परिवार उजाड़ दिए। किसी ने मां खो दी, तो किसी की गोद से नवजात छिन गया। पांच माह के मासूम अव्यान साहू की मौत ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। वहीं, संजय यादव की मां की जहरीला पानी पीने से मौत हो गई और उनका बेटा अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा है। पीड़ित परिवारों का कहना है कि बार-बार शिकायतों के बावजूद प्रशासन ने समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की।

मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि वे इस घटना के लिए खुद को भी जिम्मेदार मानते हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि दूषित पानी की शिकायतें पहले से मिल रही थीं। नगर निगम आयुक्त ने भी पुष्टि की है कि जांच रिपोर्ट में पानी पीने योग्य नहीं पाया गया। फिलहाल नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार सैंपल जांच, मरीजों का इलाज और क्षेत्र में निगरानी बढ़ाई गई है, लेकिन सवाल अब भी कायम है— इन मौतों का जिम्मेदार आखिर कौन है?

मंत्री विजयवर्गीय ने कहा- इस घटना के लिए मैं खुद जिम्मेदार मानता हूं

विजयवर्गीय ने कहा कि वे इस शहर के जनप्रतिनिधि हैं। इस घटना के लिए वे खुद को भी जिम्मेदार मानते हैं। उन्होंने कहा रहवासी कई दिनों से गंदे पानी की शिकायत कर रहे थे कि भागीरथपुरा के पार्षद ने निगमायुक्त को इसकी शिकायत की थी। इसकी एक कॉपी उन्होंने मुझे दी थी। उसे भी मैंने निगमायुक्त को भेज दिया था। विजयवर्गीय ने कहा कि हमारी सरकार है। गलती हमारे अधिकारी की है तो उसे हम भी अपनी जिम्मेदारी मानेंगे।

 

संसद परिसर से हटाया जाए सैंगोल,राजतंत्र का है प्रतीक

बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी संग अख्तरुल ईमान की मीटिंग,बिहार विधानसभा चुनाव पर चर्चा

Nationalist Bharat Bureau

सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट भी अडानी के हवाले,सरकार का समझौता भी अजीबोगरीब

मुख्तार अब्बास नकवी और आरसीपी सिंह का इस्तीफ़ा तय

Bihar Police News: 6 IPS अधिकारी जाएंगे हैदराबाद, राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में लेंगे मिड करियर ट्रेनिंग

अजित पवार विमान हादसा: बारामती में मातम, परिवार और राज्य सदमे में

Nationalist Bharat Bureau

पीएम मोदी का कर्नाटक-गोवा दौरा: गोकर्ण मठ के 550 वर्ष समारोह में होंगे शामिल

Nationalist Bharat Bureau

लखीसराय में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो गिरफ्तार

Nationalist Bharat Bureau

क़ुबूल हुई रोहिणी आचार्या की दुआ,लालू यादव को मिली ज़मानत

रोहिंग्या मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र को नोटिस देने से इनकार

Leave a Comment