Nationalist Bharat
crimeब्रेकिंग न्यूज़

पटना एनकाउंटर: कुख्यात अपराधी मैनेजर राय घायल

पटना के दानापुर अनुमंडल अंतर्गत खगौल थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात पुलिस और अपराधी के बीच भीषण मुठभेड़ हो गई। इस दौरान कुख्यात अपराधी मैनेजर राय को गोली लगी है। मैनेजर राय को राजद के पूर्व विधायक रीतलाल यादव का करीबी बताया जाता है और वह लंबे समय से पटना पुलिस की हिट लिस्ट में शामिल था। मुठभेड़ के बाद घायल बदमाश को इलाज के लिए पटना एम्स में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि मैनेजर राय किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में खगौल इलाके में मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की। खुद को घिरा देख मैनेजर राय ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें वह घायल हो गया। मौके से हथियार और अन्य आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया गया है।

इस पूरे घटनाक्रम की पुष्टि पटना एसएसपी कार्तिकेय कुमार शर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि मैनेजर राय पर हत्या, रंगदारी, लूट समेत एक दर्जन से ज्यादा गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। वर्ष 2022 में खगौल थाना क्षेत्र में हुए डॉ. मो. अनवर आलम हत्याकांड में भी उसका नाम सामने आया था। पुलिस अब उसके आपराधिक नेटवर्क और सहयोगियों की तलाश में जुट गई है। इस मुठभेड़ के बाद इलाके में पुलिस की सतर्कता और बढ़ा दी गई है।

PM के दौरे से पहले मोरबी सिविल अस्पताल की रंग रोगन पर विपक्ष हमलावर,बताया इवेंटबाज़ी

बिहार की तेज तर्रार आईपीएस और दरभंगा की ग्रामीण SP काम्या मिश्रा ने दिया इस्तीफा

भागवत बोले—कुछ भारतीय अपनी ही भाषाएं नहीं जानते

Nationalist Bharat Bureau

कलम सत्याग्रह अभियान की शुरुआत,बिहार में शिक्षा की दिशा एवं दशा पर बहस

Nationalist Bharat Bureau

अरावली पहाड़ियों के लिए मोदी सरकार का ‘डेथ वारंट—सोनिया गांधी

हांगकांग में भीषण आग से 94 की मौत, राहत-बचाव कार्य दूसरे दिन भी जारी

Nationalist Bharat Bureau

मोदी ने की कैंसर का उपचार की सुविधा की सराहना

Nationalist Bharat Bureau

मुखिया की पहल से अमीर गरीब की दूरियां खत्म हो गयीं,प्रेमी जोड़े का मुखिया ने कराया विवाह

Nationalist Bharat Bureau

बिहार चुनाव में व्यस्त खेसारी लाल यादव के मुंबई बंगले पर अवैध निर्माण का नोटिस

Nationalist Bharat Bureau

उदयपुर घटना पर प्रधानमंत्री मोदी की चुप्पी पर समर्थकों में नाराजगी

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment