Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड में चुनाव का बज सकता है बिगुल,3 बजे चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस

नई दिल्ली:आगामी दिनों में महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड में चुनाव की तिथि और तैयारियों को लेकर केंद्रीय चुनाव आयोग आज दोपहर 3 बजे प्रेस कांफ्रेंस करेगा।इस सिलसिले में मिल रही जानकारी के अनुसार चुनाव आयोग 16 अगस्त की दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा।महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड के साथ जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है।समाचार एजेंसी के अनुसार, नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए दिए गए निमंत्रण में उन राज्यों का उल्लेख नहीं किया गया जिनके लिए चुनाव प्रोग्राम का ऐलान किया जाएगा।

 

मीडिया में आ रही खारों के अनुसार ऐसी उम्मीद की जा रही है कि इलेक्शन कमीशन जम्मू-कश्मीर में चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है। पिछली बार ईसीआई ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि कमीशन जल्द ही चुनाव का ऐलान करेगा. इसके साथ ही कमीशन ने कहा था कि जम्मू-कश्मीर में सिक्योरिटी एक बड़ा मसला है।

 

बताते चलें कि हरियाणा और महाराष्ट्र की विधानसभाओं का कार्यकाल क्रमशः 3 नवंबर और 26 नवंबर को खत्म हो रहा है। झारखंड की विधानसभा का कार्यकाल जनवरी 2025 में समाप्त हो रहा है। चुनाव आयोग ने जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव 30 सितंबर से पहले कराने की भी योजना बनाई है, जो कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा तय की गई समयसीमा है. अगर ऐसा होता है, तो जम्मू-कश्मीर में 10 साल के अंतराल के बाद चुनाव होंगे, क्योंकि आखिरी विधानसभा चुनाव 2014 में हुए थे।

पटना सिविल कोर्ट में धमाका

फॉर्म में दिखे शिवहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अफरोज आलम,महंगाई,बेरोजगारी और गैस की किल्लत पर सरकार के खिलाफ भरी हुंकार

ज़ी न्यूज़ के खिलाफ कार्रवाई के लिए न्यूज़ ब्रॉडकास्टिंग स्टैंडर्स अथॉरिटी पहुंचा कांग्रेस का अल्पसंख्यक विभाग

Nationalist Bharat Bureau

हिंदुओं पर हिंसा के खिलाफ VHP का प्रदर्शन, IPL को लेकर चेतावनी

Nationalist Bharat Bureau

पुतिन के आवास पर हमले की खबरों पर बोले पीएम मोदी, कहा– शांति का रास्ता सिर्फ कूटनीति

Nationalist Bharat Bureau

DELHI-NCR सहित उत्तर भारत में कई जगह भूकंप के झटके, देर रात घरों से बाहर निकले लोग

देश में हाहाकार,प्रधानमंत्री सूटबूट पहनकर विदेश भ्रमण करते रहते हैं: कांग्रेस

आम आदमी पार्टी की चंडीगढ़ में जीत,पटना में जश्न,कार्यकर्ताओं ने बाँटे लड्डू

Nationalist Bharat Bureau

चारा घोटाला:एक और केस में लालू यादव दोषी क़रार,21 को होगा सज़ा का एलान

Nationalist Bharat Bureau

तेजस्वी यादव ने द्रौपदी मुर्मू को बताया ‘मूर्ति’, बीजेपी का पलटवार, कहा: ये आदिवासी विरोधी

Leave a Comment