Nationalist Bharat
Entertainmentब्रेकिंग न्यूज़

52 की उम्र में दूसरी शादी पर मलाइका अरोड़ा का बड़ा बयान

बॉलीवुड अभिनेत्री और फिटनेस आइकन मलाइका अरोड़ा एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। 52 वर्ष की उम्र में उनकी दूसरी शादी को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। दरअसल, हाल ही में एक इंटरव्यू में मलाइका ने शादी और प्यार को लेकर खुलकर अपनी राय रखी, जिसके बाद यह बहस शुरू हो गई कि क्या वह दोबारा शादी करने का मन बना रही हैं।

मलाइका अरोड़ा ने कहा कि वह शादी में विश्वास रखती हैं, लेकिन इसके पीछे भागने में यकीन नहीं करतीं। उन्होंने कहा, “मैं शादीशुदा जिंदगी और परिवार दोनों का अनुभव कर चुकी हूं। आज भी मुझे प्यार से प्यार है। अगर प्यार मेरी जिंदगी में दोबारा दस्तक देता है, तो मैं खुले दिल से उसका स्वागत करूंगी, लेकिन मैं उसे ढूंढ नहीं रही हूं।” उनके इस बयान ने साफ कर दिया कि फिलहाल वह किसी जल्दबाजी में नहीं हैं, लेकिन भविष्य के लिए

अरबाज खान से 25 साल की उम्र में शादी करने वाली मलाइका ने कम उम्र में विवाह को अपनी “गलती” बताया। उन्होंने युवाओं को सलाह दी कि शादी से पहले जीवन को समझें, अनुभव लें और आर्थिक व भावनात्मक रूप से आत्मनिर्भर बनें। गौरतलब है कि मलाइका और अरबाज की शादी 1998 में हुई थी और 2017 में दोनों अलग हो गए। तलाक के बाद अरबाज खान ने दोबारा शादी कर ली, जबकि मलाइका अब तक सिंगल हैं और अपनी फिटनेस व करियर पर पूरा ध्यान दे रही हैं।दरवाजे खुले रखती हैं।

 

देश में अगले 30-40 साल भाजपा ही रहेगी,इस दौरान भारत विश्व गुरु बन जाएगा:अमित शाह

Nationalist Bharat Bureau

थानेदार के खिलाफ राज्य के सभी CO ने खोला मोर्चा

बिहार प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष बनीं डॉक्टर सरवत जहां फातिमा,वरिष्ठ नेताओं ने दी बधाई

Nationalist Bharat Bureau

द्रोपदी मुर्मू के राष्ट्रपति निर्वाचित होने के बाद भाजपा का प्लान

Nationalist Bharat Bureau

बारामती विमान हादसा: VSR एविएशन फिर सवालों में

इस बार हैंडपंप नहीं, बैलगाड़ी का पहिया उखाड़ेंगे सनी देओल, ‘गदर 2’ से फर्स्ट लुक आया सामने

भारत माला घोटाला: छत्तीसगढ़ में ईडी की बड़ी कार्रवाई

Nationalist Bharat Bureau

आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच पोस्टर वार शुरू

Nationalist Bharat Bureau

BPSC TRE: ईओयू की जांच में बड़ा खुलासा,तीसरे से पहले दूसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा का पेपर भी हुआ था लीक

Nationalist Bharat Bureau

योगी आदित्यनाथ का बड़ा हमला: “विपक्ष ब्रिटिशों की तरह देश को बांटने की साजिश रच रहा है”

Leave a Comment