Nationalist Bharat
टेक्नोलॉजीब्रेकिंग न्यूज़स्वास्थ्य

घर-घर में रुकेंगे पर्यटक, कैबिनेट से मिलेगी हरी झंडी

पटना : राज्य में आने वाले पर्यटक जल्द ही पर्यटन स्थलों के आसपास गांव-घर में रुकेंगे। इसके लिए आमलोगों के घरों के ही एक हिस्से को गेस्ट हाउस का रूप दिया जाएगा। पर्यटन विभाग ने इस होम स्टे योजना का विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर लिया है। जल्द ही इसे राज्य कैबिनेट से मंजूरी मिलने की उम्मीद है।

विभागीय सूत्रों के अनुसार, शहरी क्षेत्र में पर्यटन केंद्र से अधिकतम पांच किमी जबकि ग्रामीण इलाकों में अधिकतम दस किमी की परिधि में आने वाले घर इस योजना के तहत जुड़ सकते हैं। होम स्टे योजना से जुडऩे के लिए  मकान मालिकों को पर्यटन विभाग से निबंधन कराना होगा। निबंधन में यह देखा जाएगा कि पर्यटन स्थल से संबंधित गांव-घर की दूरी कितनी है, कितने कमरों का घर है, वहां कौन-कौन सी सुविधाएं हैं, सड़क से दूरी कितनी है और सबसे अहम सुरक्षा-सफाई की क्या व्यवस्था है। पर्यटन विभाग के मानक पर खरा उतरने के बाद ही होम स्टे योजना के तहत निबंधन होगा, जिसके बाद पर्यटक वहां रुक सकेंगे।

योजना में शामिल ग्रामीणों को पर्यटन निगम के द्वारा प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। होम स्टे योजना के अंतर्गत रुकने वाले पर्यटकों से कैसे बात करनी है, उनसे कैसा व्यवहार करना है, इसकी जानकारी दी जाएगी। पर्यटकों के खाने, परिवहन और अन्य सुविधाओं में भी ग्रामीणों का सहयोग लेने की योजना है।

विभाग के अनुसार, इस योजना का उद्देश्य पर्यटकों को पर्यटन केंद्रों के आसपास सस्ती दर पर आवासन की सुविधा उपलब्ध कराना तो है ही, ग्रामीण इलाकों में रोजगार उपलब्ध कराना भी है। इसके अलावा पर्यटन केंद्रों के आसपास रहने और ग्रामीण इलाकों में रुकने पर पर्यटक भी कुछ नया अनुभव हासिल करेंग

यूपी में SIR की अवधि बढ़ सकती है, 2.7 करोड़ फॉर्म जमा नहीं लौटे

Nationalist Bharat Bureau

शिक्षक कभी रिटायर्ड नहीं होता:प्रो.शशि प्रताप शाही

**नीतीश का लालू पर वार: बोले– सत्ता में महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया, घोटाले के बाद पत्नी को बनाया CM

कितने घंटे वैलिड रहता है जनरल टिकट?

Nationalist Bharat Bureau

अमित शाह ने कहा — एसआईआर पर फैलाए गए झूठ का मैं संसद में जवाब दूँगा

Nationalist Bharat Bureau

यूपी में भीषण ठंड और घने कोहरे का अलर्ट

Nationalist Bharat Bureau

Bihar Election 2025: तेजस्वी यादव का नीतीश और मोदी पर बड़ा हमला — बोले, “जंगलराज की परिभाषा अब जनता को समझ आ गई है

मलेशिया में फंसे बिहार-यूपी के दो दर्जन युवक, कबूतरबाजों ने पासपोर्ट और कपड़े तक छीने

Nationalist Bharat Bureau

यूपी भाजपा को मिलेगा नया अध्यक्ष, पंकज चौधरी बनेंगे 16वें प्रदेश प्रमुख

Nationalist Bharat Bureau

फरीदाबाद: माता अमृता अस्पताल का दौरा करेंगे पीएम नरेंद्र मोदी, विधायक राजेश नागर ने किया दौरा

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment