Nationalist Bharat
crime

ईओयू का अलर्ट, पेपर लीक की अफवाह उड़ा सकते हैं अपराधी

पटना : साइबर अपराधी इसी माह ली जाने वाली सिपाही भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी की अफवाह उड़ा सकते हैं। इसके अलावा वह परीक्षा का प्रश्न-पत्र या उत्तर उपलब्ध कराने के नाम पर ठगी का प्रयास भी कर सकते हैं। बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने इसको लेकर अभ्यर्थियों को अलर्ट करते हुए विस्तृत एडवाइजरी जारी की है।

राज्य के 38 जिलों में सात, 11, 18, 21, 25 और 28 अगस्त को सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा आयोजित की जानी है। ईओयू ने एडवाइजरी में कहा है कि साइबर अपराधी व असामाजिक तत्व फर्जी फोन काल या फेसबुक, टेलीग्राम जैसे इंटरनेट मीडिया के माध्यम का दुरुपयोग कर परीक्षा से जुड़ी अफवाह या भ्रम फैला सकते हैं। परीक्षा से संबंधित इस तरह की काल आने पर सतर्क हो जाएं और इसकी सूचना तुरंत नजदीकी थाने या साइबर थाने में दें। परीक्षा से जुड़े अफवाह फैलाने वाले संदेशों को दूसरे लोगों या ग्रुप में फारवर्ड न करें। अगर किसी इंटरनेट मीडिया पर प्रश्न-पत्र वायरल होने की बात प्रकाश में आती है, तो तुरंत पोस्ट करने वाले की जानकारी संबंधित थाने में दें, ताकि सत्यता की जांच की जा सके। ईओयू ने परीक्षा से जुड़ी जानकारी देने के लिए मोबाइल नंबर 8544428404 भी जारी किया है। इसके अलावा साइबर सेल की ई-मेल आइडी  भी जारी की है। इसके अलावा यह भी जानकारी दी गई है कि परीक्षा में गड़बड़ी करने वालों के विरुद्ध कठोर कानून बनाया गया है। इसके दोषियों को दस साल की कारावास और एक करोड़ का जुर्माना लगाया जा सकता है।

मोकामा में गोलीबारी से मचा हड़कंप, दो घायल; अनंत सिंह बनाम सूरजभान की सियासी जंग के बीच बढ़ा तनाव

फलस्तीन की मदद के नाम पर 4 करोड़ की अवैध वसूली, चार लोगों पर मामला दर्ज

बहराइच में CMO प्रतिनिधि बनकर धमकाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Nationalist Bharat Bureau

हैदराबाद में तेजी से बढ़ रहे ‘डिजिटल अरेस्ट’ धोखाधड़ी मामलों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए साइबर अपराध पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि यह गिरोह नागरिकों को झूठे आरोपों में फंसाने की धमकी देकर उनसे पैसों की उगाही करता था।

Nationalist Bharat Bureau

नॉएडा : मेट्रो के सामने कूदकर किशोर छात्र ने दी अपनी जान

cradmin

बिहार के गया जिले से एडमिट कार्ड लेने निकलीं 4 छात्राएं लापता

Nationalist Bharat Bureau

भागलपुर में फरार कफ सिरप सप्लायर सरफराज गिरफ्तार

Nationalist Bharat Bureau

तुर्कमान गेट हिंसा: पत्थरबाजी के बाद पुलिस एक्शन, 10 हिरासत में

सीवान में दरौंदा थाना के ASI की निर्मम हत्या, खेत से शव बरामद, इलाके में मचा हड़कंप

बीजेपी विधायक पर मारपीट का आरोप, दोनों पक्षों ने थाने में दी शिकायत

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment