Nationalist Bharat
crime

फरीदाबाद: फंदे पर लटका मिला महिला का शव, परिजनों ने लगाया धर्म परिवर्तन व दहेज प्रताड़ना का आरोप

फरीदाबाद, 21 जनवरी। सेक्टर 58 थाना क्षेत्र अंतर्गत राजीव कालोनी में एक महिला का शव फंदे से लटका मिला। परिजनों का आरोप है कि महिला का पति व अन्य ससुराल वालों ने दहेज और धर्म परिवर्तन न करने पर महिला को प्रताड़ित किया और हत्या कर दी। महिला के स्वजन जब मौके पर पहुंचे तो तब तक उसका शव अस्पताल भिजवा दिया गया था। शव कब्जे में लेने के लिए मृतका के परिजनों और पुलिस के बीच झड़प हुई और लोगों ने पथराव भी किया। हल्का बल प्रयोग करने के बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बादशाह खान अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मृतका के ससुराल वालों के खिलाफ दहेज हत्या की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मूलरूप से यूपी के अमेठी के रहने वाले सुमित ने यहां राजीव कालोनी में रहते हैं। उन्होंने बताया कि करीब तीन साल पहले उनकी बहन ट्विंकल ने राजीव कॉलोनी के रहने वाले शाहरुख के साथ प्रेम विवाह किया था। आरोप है कि शादी के बाद ससुराल वाले ट्विंकल को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। वे उसे मांस खाने व धर्म परिवर्तन के लिए भी मजबूर कर रहे थे। ट्विंकल ने यह बात अपने परिजनों को फोन पर बताई थी।
शुक्रवार को एक युवक ने सुमित को सूचना दी कि तुम्हारी बहन के साथ उसके ससुराल वाले मारपीट कर रहे हैं। वह परिजनों के साथ साथ मौके पर गया तो पता चला कि बहन को उसकी ससुराल वाले राजीव कालोनी स्थित पवन अस्पताल ले गए हैं। आरोप है कि अस्पताल कर्मचारियों ने उन्हें बहन के बारे में कुछ नहीं बताया और शव को एंबुलेंस में डालकर कहीं ले जाने लगे। इस पर मृतका के परिजनों ने एंबुलेंस चालक से चाबी छीन ली। पुलिस मौके पर पहुंची तो शव कब्जे में नहीं लेने दिया। इस बात लेकर पुलिस व मृतका के परिजनों के बीच झड़प भी हुई। आरोप है कि कुछ युवकों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। भीड़ को खदेड़ने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।
थाना सेक्टर 58 प्रभारी इंस्पेक्टर जयवीर ने बताया महिला की मौत फंदा लगाने से हुई है। मृतका के पति शाहरुख व उसके माता पिता के खिलाफ हत्या की शिकायत दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए बादशाह खान अस्पताल में रखवाया गया है। आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

दुलारचंद यादव हत्याकांड में बड़ा खुलासा, गोली नहीं बनी मौत की वजह – पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोले राज

काशी एक्सप्रेस में बम की सूचना से मऊ स्टेशन पर हड़कंप

छात्रा की मौत के बाद गर्ल्स हॉस्टल को लेकर जारी हुई नई गाइडलाइन

RGI एयरपोर्ट पर तीन फ्लाइट्स को बम धमकी, सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू

मुजफ्फरपुर में दिल दहला देने वाली घटना, पिता और तीन बेटियों की संदिग्ध मौत

Nationalist Bharat Bureau

दरभंगा में हैवानियत पर पुलिस-पब्लिक भिड़ंत के बाद लाठीचार्ज

बिहार: रोहतास में बौखलाए प्रेमी ने 16 साल की लड़की को मारी गोली, गिरफ्तार

cradmin

भोजपुर में पिकअप से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद

Nationalist Bharat Bureau

मोकामा-बाढ़ में प्रशासन अलर्ट, डीएम ने उम्मीदवारों को दी कड़ी चेतावनी

NIA ने लाल किला कार बम धमाके में सातवां आरोपी पकड़ा

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment