Nationalist Bharat
crime

दिल्ली: फीस न देने पर छात्र को परीक्षा में बैठने से रोकना जीवन के समान अधिकारों का उल्लंघन : कोर्ट

दिल्ही उच्च न्यायालय ने यह स्पष्ट किया कि फीस का भुगतान न करने के आधार पर छात्रों को परीक्षा में शामिल होने या कक्षाओं में भाग लेने से स्कूल प्रशासन नहीं रोक सकता। एक निजी गैर-सहायता प्राप्त स्कूल के 10वीं कक्षा के एक छात्र द्वारा की गई याचिका की सुनवाई पर अदालत ने यह टिप्पणी की है। बता दें कि, फीस जमा नहीं करने के कारण छात्र को सीबीएसई की आगामी बोर्ड परीक्षा में शामिल नहीं होने दिया गया था।

छात्र के जीवन के समान अधिकारों का उल्लंघन 

मीडिया अहेवाल के अनुसार, सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति मिनी पुष्करणा ने कहा कि एक छात्र को परीक्षा, विशेष रूप से बोर्ड परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं देना, उसके जीवन के समान अधिकारों का उल्लंघन है। अदालत ने कहा कि फीस का भुगतान न करने के आधार पर किसी छात्र को परीक्षा में बैठने से रोकना भारत के संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत गारंटीकृत बच्चे के अधिकारों का उल्लंघन होगा। कोर्ट ने स्कूल प्रशासन को निर्देश दिया कि छात्रा को बोर्ड परीक्षा में शामिल होने दिया जाए।

याचिका में छात्र ने अदालत को बताया कि कोविड-प्रेरित लॉकडाउन के कारण उसके पिता को आर्थिक नुकसान हुआ था। इस कारण वह नियमित रूप से स्कूल की फिस का भुगतान करने में असमर्थ था। सहानुभूतिपूर्ण विचार रखते हुए न्यायालय ने कहा कि एक छात्र को शैक्षणिक सत्र के बीच में इस तरह के उत्पीड़न का शिकार नहीं बनाया जा सकता है।

काशी एक्सप्रेस में बम की सूचना से मऊ स्टेशन पर हड़कंप

बिहार में बीए की छात्रा का सनवर आलम पर आरोप 11 महीने में 30 बार रेप

Nationalist Bharat Bureau

पटना एनकाउंटर: कुख्यात अपराधी मैनेजर राय घायल

Nationalist Bharat Bureau

शीशम कटान परमिट पर घूस लेते रेंजर और वन दरोगा गिरफ्तार

Nationalist Bharat Bureau

मोकामा दुलारचंद हत्याकांड पर निर्वाचन आयोग की बड़ी कार्रवाई, तीन अधिकारी ट्रांसफर, एक सस्पेंड, ग्रामीण एसपी को हटाने की सिफारिश

अनंत सिंह की जमानत याचिका खारिज, अब हाईकोर्ट में करेंगे चुनौती

Nationalist Bharat Bureau

दिल्ली से पटना फ्लाइट में तीन युवकों ने एयर होस्टेस से मारपीट कीं, दो गिरफ्तार, एक फरार

cradmin

अब पटना में मजदूर की पीट-पीट कर हत्या

Nationalist Bharat Bureau

जबरन एसिड पिलाने पर हत्या के प्रयास का केस चलेगा: सुप्रीम कोर्ट

Nationalist Bharat Bureau

जहांगीरपुरी में दिनदहाड़े चाकूबाजी, दो युवक गंभीर रूप से घायल