Nationalist Bharat
crimeब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के गया जिले से एडमिट कार्ड लेने निकलीं 4 छात्राएं लापता

बिहार के गया जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां मैट्रिक का एडमिट कार्ड लेने निकलीं चार नाबालिग छात्राएं रहस्यमय तरीके से लापता हो गईं। घटना गया जी के डेल्हा थाना क्षेत्र की है, जहां शुक्रवार सुबह एक ही मोहल्ले की रहने वाली चारों छात्राएं स्कूल जाने के लिए घर से निकली थीं, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटीं। फोन बंद मिलने के बाद परिजनों की चिंता बढ़ गई और पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

परिजनों ने पहले रिश्तेदारों, दोस्तों और आसपास के इलाकों में बेटियों की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद डेल्हा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए गया के एसएसपी सुशील कुमार ने इसे साधारण मामला मानने से इनकार किया और टाउन डीएसपी-2 के नेतृत्व में विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया।

पुलिस की कई टीमें अलग-अलग स्तर पर जांच में जुटी हैं। छात्राओं के मोबाइल फोन की लोकेशन ट्रेस की जा रही है, वहीं घर से स्कूल तक के रास्तों में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी पुलिस की नजर है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, एक छात्रा का परिजनों से संपर्क हुआ है, जिससे उम्मीद जगी है, हालांकि इस संबंध में अधिकारी फिलहाल ज्यादा जानकारी साझा नहीं कर रहे हैं। उधर, छात्राओं के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मोहल्ले में डर और बेचैनी का माहौल है। एसएसपी सुशील कुमार ने भरोसा दिलाया है कि पुलिस पूरी गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही चारों छात्राओं को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।

 

फुलवारीशरीफ में नलों से आ रहा दूषित पानी, स्वास्थ्य संकट गहराया

केन्द्र की बीजेपी सरकार प्रजातांत्रिक मुल्यों को तार तार करने पर आमादा: शशिरंजन यादव

पूर्णियाँ के नियाज अहमद एवं सुदीप राय बनें आम आदमी पार्टी के स्टार प्रचारक, पार्टी ने कुल 40 स्टार प्रचारकों सूची की जारी।

आर्यन केस की जांच में फंसने के बाद समीर वानखेड़े की NCB से विदाई,चेन्नई हुआ तबादला

दिल्ली: शीतलहर से आज मिलेगी राहत, बारिश के आसार, कोहरा करेगा परेशान 

cradmin

दक्षिण अफ्रीका में मंदिर ढहने से 4 की मौत, एक भारतीय मूल का व्यक्ति शामिल

Nationalist Bharat Bureau

रोहिणी आचार्य का पत्रकार पर हमला—मायके जाने के बयान पर बोलीं “आपकी औकात नहीं”

Nationalist Bharat Bureau

Jharkhand में जीत, बिहार में हार के बाद महाकाल के दरबार चले लालू-तेजस्वी

Nationalist Bharat Bureau

Bihar:अब जहानाबाद में गायब हुए तीन पुल

Potato Price: संसद में उठा आलू की कीमतों का मुद्दा

Leave a Comment