Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में राशन कार्ड के नियम बदले, लाखों परिवारों को राहत

दिल्ली सरकार ने खाद्य सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला लेते हुए 1.20 लाख रुपये सालाना आय वाले परिवारों को भी राशन कार्ड के लिए पात्र घोषित कर दिया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि यह निर्णय दिल्ली कैबिनेट की बैठक में लिया गया, जिससे लंबे समय से राशन कार्ड के लिए इंतजार कर रहे लाखों परिवारों को राहत मिलेगी। सरकार का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक पारदर्शी और न्यायसंगत तरीके से खाद्य सुरक्षा का लाभ पहुंचाना है।

मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि नियमों की स्पष्टता न होने के कारण अब तक 3 लाख 89 हजार 883 आवेदन लंबित थे, जबकि 11 लाख 65 हजार 965 से अधिक लोग राशन कार्ड का इंतजार कर रहे थे। नए फैसले के बाद इन आवेदनों की जांच कर पात्र लोगों को योजना में शामिल किया जाएगा। राशन कार्ड बनवाने के लिए राजस्व विभाग द्वारा जारी आय प्रमाणपत्र अनिवार्य होगा।

नए नियमों के तहत जिन परिवारों के पास दिल्ली की ए से ई श्रेणी की कॉलोनियों में संपत्ति है, जो आयकर देते हैं, जिनके पास निजी चार पहिया वाहन है, जिनके परिवार का कोई सदस्य सरकारी सेवा में है या जिनके घर में 2 किलोवाट से अधिक का बिजली कनेक्शन है, वे इस योजना के पात्र नहीं होंगे। हालांकि, आजीविका के लिए उपयोग होने वाले एक व्यावसायिक वाहन को इसमें शामिल नहीं किया जाएगा।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि आवेदनों की जांच और प्राथमिकता तय करने के लिए जिला स्तरीय समितियां गठित की जाएंगी, जिनकी अध्यक्षता डीएम या एडीएम करेंगे। इसके साथ ही 20 प्रतिशत की वेटिंग लिस्ट भी बनाई जाएगी। सरकार का दावा है कि लंबित मामलों का जल्द समाधान कर लाखों लोगों को खाद्य सुरक्षा के दायरे में लाया जाएगा।

 

 

अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय की स्थापना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ऐतिहासिक उपलब्धि, देश में मिसाल: इरशाद अली आज़ाद

Nationalist Bharat Bureau

टॉकी रैली में भगदड़, कई लोगों की मौत; प्रधानमंत्री ने जताया दुख

Nationalist Bharat Bureau

कांग्रेस ने PM मोदी का AI वीडियो शेयर किया, BJP का तीखा हमला

छात्र नेता शाश्वत शेखर की पटना विश्वविद्यालय के कुलपति से मुलाक़ात,छात्रों की समस्याओं के निराकरण की मांग

Nationalist Bharat Bureau

Navneet Rana:दाऊद इब्राहिम के करीबी से नवनीत राणा ने लिया 80 लाख! संजय राउत ने खोला कच्चा चिट्ठा

राजद में बड़ी बगावत,महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष रितु जायसवाल का पार्टी उम्मीदवार के खिलाफ स्वतंत्र चुनाव लड़ने का ऐलान

चेतन आनंद को मिला मंत्री वाला बांग्ला,मंत्री बनने की चर्चा तेज़

Nationalist Bharat Bureau

हरनोत में सड़कों पर उतरे युवा,बेरोज़गारी पर सरकार को घेरा

Nationalist Bharat Bureau

दिल्ली: शीतलहर से आज मिलेगी राहत, बारिश के आसार, कोहरा करेगा परेशान 

cradmin

बगहा में करोड़ों की योजनाओं का CM ने किया शिलान्यास और लोकार्पण

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment