Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

हाजीपुर में औद्योगिक इकाइयों का सीएम नीतीश ने किया निरीक्षण

CM Nitish Kumar inspecting industrial units in Hajipur to boost employment

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज हाजीपुर इंडस्ट्रियल एरिया का दौरा कर कई स्थापित औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को रोजगार सृजन की दिशा में तेज़ी से काम करने के निर्देश दिए। सीएम ने न्यू जील सीजनल वियर प्राइवेट लिमिटेड, कॉम्पीटेंस एक्सपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड और ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड का साइट निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उत्पादन प्रक्रियाओं, मशीनरी, कर्मचारियों की संख्या और सुविधाओं को लेकर विस्तृत जानकारी ली।

निरीक्षण के समय सीएम नीतीश ने कहा कि हाजीपुर क्लस्टर राज्य में औद्योगिक विकास का बड़ा केंद्र बन रहा है और स्थानीय युवाओं के लिए अधिक से अधिक रोजगार तैयार करना सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल है। कॉम्पीटेंस एक्सपोर्ट में उन्होंने जूता निर्माण, कच्चे माल की उपलब्धता और बाजार की संभावनाओं पर अधिकारियों से चर्चा की। ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज़ के निरीक्षण के दौरान उन्हें बताया गया कि यहां बनने वाले बिस्कुट और कुकीज़ न सिर्फ पूरे देश, बल्कि कई देशों में भेजे जाते हैं।

हाजीपुर इंडस्ट्रियल क्लस्टर में अब तक 289 उद्योगों को भूमि आवंटित की जा चुकी है और 300 से अधिक एकड़ भूमि आगे के आवंटन के लिए उपलब्ध है। बेहतर सड़क, बिजली, सोलर स्ट्रीट लाइट और कनेक्टिविटी के कारण यह क्षेत्र बिहार का महत्वपूर्ण औद्योगिक हब बन चुका है। 2024-25 में कॉम्फेड, गोदरेज, अनमोल और ब्रिटानिया जैसी प्रमुख कंपनियों के निवेश से स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर तेजी से बढ़े हैं। दौरे के दौरान कई वरिष्ठ अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

रेहान वाड्रा ने की सगाई अवीवा बनेंगी प्रियंका गांधी की बहू

Nationalist Bharat Bureau

टि्वटर कैंपेन के जरिए सहायक उर्दू अनुवादक के अभ्यर्थियों ने ज़ाहिर किया अपना दर्द

Bihar Teachers News : शिक्षकों के सेवाकालीन प्रशिक्षण के नियम में बदलाव

जनविरोधी केंद्र सरकार में आम आदमी बिल्कुल विकल्पहीन और आशा-विहीन हो गया है:तेजस्वी यादव

आजतक की पत्रकार स्वेता सिंह के भारतीय परिधान ग्रहण करने पर गोरवान्वित हुए गिरिराज सिंह,कही ये बात…

फिर धमकी मिली तो तेवर में आए पप्पू यादव

पूर्व आईपीएस शिवदीप लांडे ने बनाई हिंद सेना पार्टी

नए साल पर भारत में घूमने के लिए बेहतरीन जगहें

Nationalist Bharat Bureau

I-PAC रेड केस: सुप्रीम कोर्ट में ED की दलीलें, तुषार मेहता का बड़ा बयान

Nationalist Bharat Bureau

चिराग पासवान का तंज — “पिता सांसद, बेटा विधायक… फिर भी विकास शून्य!” सिमरी बख्तियारपुर की सभा में बरसे महबूब कैसर और युसूफ सलाउद्दीन पर

Leave a Comment