Nationalist Bharat
राजनीति

तेज प्रताप बोले – “ये तो मोदी-नीतीश का जादू है”

Tej Pratap Yadav reacts to Deepak Prakash becoming minister without election in Bihar

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में एक बार फिर बवाल खड़ा हो गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने मंत्रिमंडल में उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश को शामिल कर बड़ा राजनीतिक संदेश दिया है। विवाद इसलिए गहराया है क्योंकि दीपक न तो विधायक हैं और न ही विधान परिषद सदस्य, इसके बावजूद उन्हें मंत्री पद की शपथ दिला दी गई। इससे राजनीतिक गलियारों में सवाल उठने लगे हैं कि क्या यह फैसला किसी विशेष राजनीतिक सौदेबाजी, दबाव या सीधे तौर पर परिवारवाद को बढ़ावा देने का संकेत है।

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पास चार विधायक हैं, जिनमें उनकी पत्नी स्नेहलता भी शामिल हैं, इसके बावजूद बेटे का चयन होने से विपक्ष इस निर्णय को राजनीतिक उत्तराधिकार का मॉडल बताने लगा है। चर्चा यह भी है कि हाल ही में दीपक प्रकाश सासाराम सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार रामनारायण पासवान के काउंटिंग एजेंट बने हुए थे, और कुछ ही दिनों में काउंटिंग एजेंट से मंत्री बनने तक उनकी राजनीतिक यात्रा ने विपक्ष को निशाना साधने का मौका दे दिया।

इसी मुद्दे पर जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर तीखी टिप्पणी की। उन्होंने दीपक प्रकाश की वायरल तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि “सासाराम में जमानत भी न बचा पाने वाले उम्मीदवार के काउंटिंग एजेंट को मंत्री बना देना ही ‘मोदी-नीतीश का जादू’ है।” उनके बयान के बाद सोशल मीडिया पर सरकार के निर्णय, राजनीतिक मजबूरियों और परिवारवाद को लेकर बहस तेज हो गई है।

बिहार चुनाव 2025: बदलते समीकरणों के बीच सियासी माहौल गरम, जनता ने तय किया ‘विकास बनाम वादा’ का एजेंडा

मैडम क्लास में चलाती हैं स्मार्ट फोन, ACS सिद्धार्थ से बच्चे की शिकायत

Nationalist Bharat Bureau

छात्र बरतें संयम और सेना भर्ती के अवसर का उठायें लाभ:सुशील कुमार मोदी

पानी पानी हुआ पटना, बाढ़ का नजारा,पानी में तैरते दिखे लोग

17 सितंबर को हर घर-आंगन में जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया‘: संजय सरावगी

Nationalist Bharat Bureau

समाज शक्ति पार्टी ने मोहम्मद नियाज अहमद को बनाया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

Bihar By-Election: जनसुराज ने किया प्रत्याशियों का एलान, बेलागंज से प्रोफेसर और इमामगंज से डॉक्टर को उतारा

चंदन यादव: रुन्नी सैदपुर की बदलती राजनीति का नया प्रभावी चेहरा

Nationalist Bharat Bureau

धन्यवाद तिरुवनंतपुरम’, PM मोदी ने NDA जीत को बताया ऐतिहासिक मोड़

Nationalist Bharat Bureau

TEJASVI YADAV को BJP का ऑफर,हमारे साथ,आईये सेफ हो जाइएगा

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment