Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

साकिब हसन ने नीट परीक्षा में कामयाबी हासिल करके लखीसराय का नाम रौशन किया

महिला महाविद्यालय बड़हिया में जन्तु विज्ञान विभाग के अध्यक्ष फेजाउल हसन और शिक्षिका समीना प्रवीण के पुत्र साकिब हसन ने नीट परीक्षा 2020 में 720 अंक में 662 अंक प्राप्त कर ओबीसी कोटे में 609 रैंक तथा जेनेरल केटोगरी में 1992 रैंक हासिल कर जिला,अपने माता पिता,अपने गांव और अपने शुभचिंतकों का नाम रौशन किया है।

 

पटना:कहते हैं कि लगन और जज़्बा हो तो उड़ान भरने से कोई नहीं रोक सकता।कुछ ऐसा ही उत्कृष्ट काम लखीसराय निवासी और महिला महाविद्यालय बड़हिया में जन्तु विज्ञान विभाग के अध्यक्ष फेजाउल हसन और शिक्षिका समीना प्रवीण के पुत्र साकिब हसन ने किया है।साकिब हसन ने नीट परीक्षा 2020 में 720 अंक में 662 अंक प्राप्त कर ओबीसी कोटे में 609 रैंक तथा जेनेरल केटोगरी में 1992 रैंक हासिल कर जिला,अपने माता पिता,अपने गांव और अपने शुभचिंतकों का नाम रौशन किया है।साकिब हसन अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय अलीगढ़ के छात्र हैं।अपनी पढ़ाई के प्रति शुरू से ही सजग और समर्पित साकिब हसन ने अपनी एकेडमिक पढ़ाई में हमेशा बेहतर पोजीशन हासिल की है।साकिब हसन ने अपने इन्टर की परीक्षा भी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण की है तथा 90%अंक प्राप्त किया है।साकिब हसन की इस कामयाबी में इनके पिता का सहयोग, शिक्षकों का प्यार और इनकी अपनी लगन थी जिसने साकिब को कामयाबी की मंजिल तक पहुंचाया है।लखीसराय शहर में अल्पसंख्यकों के परिवारों में यह शिक्षित परिवार है। जिनका लगाव शिक्षा से हमेशा रहा है। छात्र के बड़े चाचा मोहम्मद नजमुल हसन के एस एस कालेज में हमेशा विद्यार्थियों के मददगार रहे हैं ।इनकी माता और इनकी बड़ी चाची भी शिक्षिका हैं।साकिब को इस कामयाबी पर दोस्त,जाननेवाले और सामाजिक,शैक्षणिक और विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत लोगोंने शुभकामनाएं पेश की हैं।

ओमप्रकाश चैटाला के निधन पर राजद ने संवेदना प्रकट की

Nationalist Bharat Bureau

कुलदीप सेंगर को सुप्रीम कोर्ट से झटका, हाईकोर्ट के आदेश पर रोक

Nationalist Bharat Bureau

आगामी विधानसभा सत्र में शिक्षक बहाली नियमावली के खिलाफ आवाज उठाएंगे वामदल

चेतन आनंद को मिला मंत्री वाला बांग्ला,मंत्री बनने की चर्चा तेज़

Nationalist Bharat Bureau

गुजरात में आज रैलियों का रेला, पीएम मोदी की तीन जनसभाएं, केजरीवाल और राहुल गांधी भी दिखाएंगे दम

Nationalist Bharat Bureau

पूर्णिया एयरपोर्ट पर दिल्ली से पहली इंडिगो फ्लाइट, छठ पर घर लौटने का सपना हुआ सच

हाज़ीपुर वार्ड नं 09 के वार्ड पार्षद के लिए नादिया एरम ने दाख़िल किया नामांकन,वार्ड की चौतरफ़ा तरक़्क़ी का दिलाया भरोसा

Nationalist Bharat Bureau

18 वीं नेशनल स्काउट गाइड जंबूरी आज से , राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू करेंगी शुभारंभ

असम:हिमंत बिस्वा सरमा कैबिनेट में फेरबदल, चार नए मंत्रियों ने ली शपथ

Bihar News: ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों संग गया से दिल्ली रवाना हुए कांग्रेस कार्यकर्ता

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment