Nationalist Bharat
crime

बिहार: मुजफ्फरपुर में छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार

बिहार: मुजफ्फरपुर जिले में एक नाबालिग छात्रा का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में 52 वर्षीय एक निजी ट्यूटर को रविवार को गिरफ्तार किया गया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि शिक्षक पिछले एक महीने से उसका यौन शोषण कर रहा था और वह लड़की के गुप्तांगों को भी काटता था।

शिवहर जिले का रहने वाला आरोपी मुजफ्फरपुर में लड़की के पड़ोस में रहता है। वह आठ साल की बच्ची को पिछले दो साल से ट्यूशन पढ़ा रहा था। स्थानीय पुलिस स्टेशन के एसएचओ अरुण कुमार ने कहा कि उस व्यक्ति पर धारा 354 (उसकी शील भंग करने के इरादे से महिला पर हमला या आपराधिक बल) और आईपीसी की 376 की उप-धारा और पॉक्सो अधिनियम की धारा 6 के तहत मामला दर्ज किया गया।

एसएचओ ने बताया कि लड़की की मां ने उस पर यौन उत्पीड़न करने और उसके होंठ, गाल और निजी अंगों को काटने का आरोप लगाया। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। उन्होंने कहा, “पीड़िता का मेडिकल परीक्षण किया गया और मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज किया गया।” मामले का पता शनिवार देर शाम तब चला जब बच्ची रोने लगी। जब उसकी मां ने उससे पूछा तो उसने आपबीती सुनाई।

नाबालिग के प्राइवेट पार्ट में चोट के निशान थे। बच्ची को इलाज के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया, जिसके बाद उसकी मां ने शिकायत दर्ज कराई।  पीड़िता की मां ने कहा कि ट्यूटर पिछले चार साल से उसके अन्य बच्चों को पढ़ा रहा था और उसकी बेटी ने 2021 में उसकी ट्यूशन क्लास ज्वाइन की।

मां ने बताया कि, “शनिवार को जब वह रोने लगी तो मैंने उससे इसका कारण पूछा। फिर उसने मुझे बताया कि टीचर ने गंदा काम किया और उसे धमकी भी दी। डर के मारे मेरी बेटी कुछ नहीं कह सकी।”

बिहार के शिक्षा मंत्री के विवादित बोल, भड़क उठे संत ने कह दी ऐसी बात कि… 

cradmin

पप्पू यादव की जमानत पर आज फैसला

पटना में फिर एनकाउंटर, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शूटर घायल

मोकामा दुलारचंद हत्याकांड पर निर्वाचन आयोग की बड़ी कार्रवाई, तीन अधिकारी ट्रांसफर, एक सस्पेंड, ग्रामीण एसपी को हटाने की सिफारिश

मोकामा में गोलीबारी से मचा हड़कंप, दो घायल; अनंत सिंह बनाम सूरजभान की सियासी जंग के बीच बढ़ा तनाव

हांगकांग में भीषण आग से 94 की मौत, राहत-बचाव कार्य दूसरे दिन भी जारी

Nationalist Bharat Bureau

सूखे नशे में बढ़ोतरी पर सरकार का कबूलनामा, ड्रग्स के खिलाफ चलेगा अभियान

Nationalist Bharat Bureau

देहरादून: जमीनों को धोके से बेचने के आरोप में कांग्रेस नेता के बेटे समेत 6 पर गैंगस्टर

cradmin

दिल्ली: फीस न देने पर छात्र को परीक्षा में बैठने से रोकना जीवन के समान अधिकारों का उल्लंघन : कोर्ट

cradmin

बिहार: पटना में पुरानी रंजिश को लेकर व्यापारी की गोली मार कर हत्या

cradmin

Leave a Comment