Nationalist Bharat
crimeब्रेकिंग न्यूज़

पटना में सुबह सुबह फायरिंग, भाईयों के झगड़े में चली गोलियां

बिहार की राजधानी पटना में सुबह सुबह गोलीबारी की सनसनीखेज घटना सामने आई है। फतुहा थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में दो भाइयों के बीच हुए जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आपसी झड़प के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग हुई जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी और दहशत का माहौल बन गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों भाइयों के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। सोमवार सुबह कहासुनी के बाद मामला अचानक बिगड़ गया और गोलियां चलने लगीं। इस गोलीबारी में दो लोगों को गोली लगी जिनमें से एक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर उपचार के लिए पटना रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि घायल के सिर में गोली फंसी हुई है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही फतुहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रशासन की ओर से अभी आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जमीन विवाद को केंद्र में रखकर सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

पूर्व आईपीएस आचार्य किशोर कुणाल का निधन

Nationalist Bharat Bureau

ऐसे ही टलती रही कार्यवाही तो रविवार को भी बुलाया जाएगा सदन:ओम बिरला

Bihar Land Survey:फिर से बढाई गई जमीन सर्वे की समय सीमा

Nationalist Bharat Bureau

महाराष्ट्र बीजेपी के नेता कृपाशंकर सिंह ने सीएम योगी को लिखी चिट्ठी, कहा- यूपी के स्कूलों में भी पढ़ाएं मराठी

हिमाचल में अनाथ बच्चों के लिए 101 करोड़ का फंड, मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा ऐलान, विधायक देंगे पहली सेलरी

Nationalist Bharat Bureau

बिहार कांग्रेस में बढ़ा अंदरूनी घमासान गुटबाजी पर सख्ती के संकेत

Nationalist Bharat Bureau

लोकपाल ने 7 लग्ज़री BMW कारों के लिए जारी किया टेंडर, सोशल मीडिया पर उठे सवाल

औरंगाबाद रेल हादसा:प्रधानमंत्री ने व्यक्त किया शोक,लोगों ने उठाये सवाल

Nationalist Bharat Bureau

बिहार की तेज तर्रार आईपीएस और दरभंगा की ग्रामीण SP काम्या मिश्रा ने दिया इस्तीफा

पटना विश्वविद्यालय में स्नातक नामांकन प्रक्रिया में दोहरा रवैय्या अपनाने का आरोप

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment