Nationalist Bharat
crimeUttar Pradeshब्रेकिंग न्यूज़

काशी एक्सप्रेस में बम की सूचना से मऊ स्टेशन पर हड़कंप

Kashi Express Bomb Threat: गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनल (मुंबई) जा रही काशी एक्सप्रेस (15018 डाउन) में बम होने की सूचना से मंगलवार सुबह मऊ रेलवे स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। सुबह करीब साढ़े नौ बजे कंट्रोल रूम में फोन कॉल के जरिए ट्रेन में बम होने की जानकारी दी गई, जिसके बाद रेलवे और पुलिस प्रशासन तुरंत अलर्ट मोड में आ गया। ट्रेन को मऊ स्टेशन पर रोककर यात्रियों को सुरक्षित तरीके से नीचे उतारा गया।

सूचना मिलते ही पुलिस, राजकीय रेलवे पुलिस (GRP), रेलवे सुरक्षा बल (RPF), बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंच गया। मऊ के पुलिस अधीक्षक इला मारन ने बताया कि ट्रेन की हर बोगी, इंजन और यात्रियों के सामान की गहन जांच की जा रही है। सुरक्षा कारणों से प्लेटफॉर्म नंबर एक और आसपास के क्षेत्र को घेराबंदी कर खाली कराया गया। प्रशासन लगातार अनाउंसमेंट के जरिए यात्रियों से शांति बनाए रखने की अपील करता रहा।

तलाशी के दौरान स्टेशन परिसर में एक संदिग्ध बैग जरूर मिला, जिसे सुरक्षा बलों ने बेहद सावधानी से बाहर ले जाकर जांच की। हालांकि, बैग से कोई विस्फोटक या आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई। अधिकारियों के अनुसार, जांच पूरी होने के बाद ही ट्रेन को आगे रवाना करने का फैसला लिया जाएगा। समाचार लिखे जाने तक सुरक्षा एजेंसियां सतर्क थीं और स्टेशन पर निगरानी जारी थी।

हमें नक्सलवाद पर एक अंतिम प्रहार करने की ज़रूरत:गृह मंत्री अमित शाह

Nationalist Bharat Bureau

तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर साधा निशाना, गिनाए विकास के लक्ष्य

Nationalist Bharat Bureau

कांग्रेस बोली—वंदे मातरम् पर पीएम की ‘ब्रिगेड’ का झूठ बेनकाब

Nationalist Bharat Bureau

दिल्ली में पटाखों पर सख्ती! 150 लोगों पर FIR, प्रदूषण नियंत्रण को लेकर एक्शन शुरू

आंबेडकर के अपमान को मुद्दा बनाने में जुटी कांग्रेस

Nationalist Bharat Bureau

भारत दुनिया को देगा खाना अगर…

नरकटियागंज-सीतामढ़ी-दरभंगा व सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर दोहरीकरण को मंजूरी

पोस्टर बैनर लगाने से चुनाव नहीं जीता जाता,नितिन गडकरी के बयान से निकलने लगे कई मायने, पीएम मोदी पर निशाना तो नहीं !

रालोसपा के संस्थापकों में शामिल रहे विनय कुशवाहा ने थामा लालटेन

Nationalist Bharat Bureau

संसद शीतकालीन सत्र से पहले राजनीतिक हलचल तेज

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment