Nationalist Bharat
crimeब्रेकिंग न्यूज़

हिंदुओं पर विवादित टिप्पणी के बाद मस्जिद में तोड़फोड़ से भड़की साम्प्रदायिक हिंसा

Nepal Communal Violence: सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो को लेकर भारत के पड़ोसी देश नेपाल में सांप्रदायिक हिंसा भड़क गई है। दक्षिणी नेपाल के धनुषा जिले में एक मस्जिद में तोड़फोड़ और आगजनी की घटना के बाद हालात बिगड़ गए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विवाद की शुरुआत टिकटॉक पर प्रसारित एक वीडियो से हुई, जिसमें दो मुस्लिम युवक हिंदू समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करते नजर आए। इससे नाराज लोगों के एक समूह ने धनुषा में मस्जिद को निशाना बनाया, जिसके बाद मामला और गंभीर हो गया।

मस्जिद में तोड़फोड़ का वीडियो सामने आने के बाद नेपाल के मुस्लिम समुदाय ने बीरगंज शहर में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान सड़कों पर टायर जलाए गए और नारेबाजी हुई। हालात को काबू में करने के लिए परसा जिले के प्रशासन ने रक्सौल बॉर्डर से सटे बीरगंज के कई इलाकों में कर्फ्यू लागू कर दिया। प्रशासन की ओर से सख्त आदेश जारी करते हुए कहा गया है कि कर्फ्यू के दौरान सुरक्षा बलों को “देखते ही गोली मारने” का अधिकार होगा। लोगों से बिना जरूरत घर से बाहर न निकलने की अपील की गई है।

सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। बिहार के रक्सौल बॉर्डर को सील कर दिया गया है और सीमा पर सशस्त्र सीमा बल (SSB) की अतिरिक्त तैनाती की गई है। प्रशासन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि नेपाल में भड़की हिंसा का असर भारतीय सीमा क्षेत्रों में न पहुंचे। कर्फ्यू के दौरान एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड, स्वास्थ्य सेवाओं और आवश्यक सेवाओं को छूट दी गई है, जबकि हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।

SIR के विरोध में कांग्रेस की महारैली, रामलीला मैदान में उमड़ा जनसैलाब

Nationalist Bharat Bureau

केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से कहा, जम्मू-कश्मीर में चुनाव के लिए तैयार हैं

बेरोजगारी और मतदाता सूची की गड़बड़ियों से बढ़ी चुनौती, बिहार चुनाव में मोदी सरकार और NDA पर दबाव

Nationalist Bharat Bureau

नव निर्वाचित एमएलसी शशि यादव का अभिनंदन,सड़क से सदन तक कामकाजी महिलाओं के मुद्दे पर संघर्ष तेज करने का संकल्प

दिल्ली के मोहन गार्डन में रिहायशी इमारत में पटाखों से लगी आग, दमकल ने पाया नियंत्रण

Nationalist Bharat Bureau

लालू यादव की जब्त संपत्तियों पर खुलेंगे स्कूल, सम्राट चौधरी का बड़ा बयान

Nationalist Bharat Bureau

विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधिमंडल की राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात,मांगों का ज्ञापन सौंपा

बाबरी जैसी मस्जिद विवाद में टीएमसी ने हुमायूं कबीर को निलंबित किया, विधायक बोले—जल्द नई पार्टी बनाऊंगा

भरूच में जहरीली गैस का रिसाव: रासायनिक संयंत्र में चार कर्मचारियों की मौत

Nationalist Bharat Bureau

आम बजट से घरेलू मांग और विकास को मिल सकती है रफ्तार

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment