Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

भाजपा वाजपेयी युग से बहुत आगे,अबकी बार अकेले 370 पार 

पटना। पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि पिछले साल तीन विधान सभा चुनावों में कांग्रेस की हार और बिहार-केरल सहित पूरे देश में टूटते-बिखरते इंडी गठबंधन के बाद भी यदि जयराम रमेश 2004 की तरह कांग्रेस की सत्ता में वापसी की आस लगाये हैं, तो वे धरती पर नहीं, बल्कि मुर्खो के स्वप्न लोक (फूल्स पाराडाइज) में जी रहे हैं।

 

उन्होंने कहा कि आज की भाजपा वाजपेयी-युग की कमजोरियों से सबक लेकर 370 सीटें जीतने का लक्ष्य प्राप्त करने वाली है। कांग्रेस भी 2024 की भाजपा की ताकत समझ चुकी है इसलिए सोनिया गांधी चुनाव लड़ने से कतरा कर राज्यसभा पहुँच गईं। जयराम रमेश किसे धोखे में रखना चाहते हैं?

 

श्री मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने जहाँ एक तरफ गरीबों को पक्के मकान, शौचालय, पांच किलो मुफ्त अनाज, महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन, किसानों को सम्मान निधि और सवा लाख युवाओं को स्टार्ट-अप के जरिये विकास से जोड़ा, वहीं सोशल इंजीनियरिंग और सामाजिक न्याय की दिशा में भी मील के पत्थर लगाये।

 

उन्होंने कहा कि धारा-370 से मुक्ति, वन रैंक-वन पेंशन, तीन तलाक प्रथा पर रोक और अयोध्या में श्री राम जन्मस्थान पर भव्य मंदिर के पुनर्निर्माण जैसे जो काम वाजपेयी-सरकार नहीं कर पायी थी, उसे भी मोदी-सरकार ने पूरा किया।

 

श्री मोदी ने कहा कि आतंकवाद और भ्रष्टाचार पर जीरो टालरेंस वाली एनडीए सरकार से कांग्रेस क्या मुकाबला कर पाएगी, जिसके दस साल में एक तरफ 2 जी, कोल ब्लाक और राष्ट्र मंडल खेल तक में घोटाले होते रहे, तो दूसरी तरफ हर बड़े शहर में सीरियल ब्लास्ट सैंकड़ो लोग की जान लेते रहे। जनता उस भयानक दौर में नहीं, पीएम मोदी में अपना सुरक्षित भविष्य देख रही है।

भारत-रूस सहयोग नई ऊंचाई पर, पीएम मोदी ने किया छात्रों-खिलाड़ियों के आदान-प्रदान का ऐलान

कोहरे के कारण गया जंक्शन से होकर चलने वाली 9 ट्रेनें रद्द

झांसी उत्तर प्रदेश । नेशनल प्लेयर बोलीं-मैं सुसाइड को मजबूर हूं।

Nationalist Bharat Bureau

कांग्रेस ने PM मोदी का AI वीडियो शेयर किया, BJP का तीखा हमला

अजित पवार विमान हादसा: बारामती में मातम, परिवार और राज्य सदमे में

Nationalist Bharat Bureau

हरनोत में सड़कों पर उतरे युवा,बेरोज़गारी पर सरकार को घेरा

Nationalist Bharat Bureau

हैदराबाद में तेजी से बढ़ रहे ‘डिजिटल अरेस्ट’ धोखाधड़ी मामलों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए साइबर अपराध पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि यह गिरोह नागरिकों को झूठे आरोपों में फंसाने की धमकी देकर उनसे पैसों की उगाही करता था।

Nationalist Bharat Bureau

जन सुराज पार्टी ने जारी की पहली सूची, 51 उम्मीदवारों को मिला टिकट

नगर निकाय का चुनाव होगा जल्द! : हाईकोर्ट ने नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव को 1 दिसंबर को किया तलब

Nationalist Bharat Bureau

आर्यभट्ट ज्ञान विश्विद्यालय कुलपति की नियुक्ति न होने पर कांग्रेस ने उठाए सवाल,राज्यपाल की भूमिका को संदिग्ध बताया

Leave a Comment