Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

कांग्रेस ने PM मोदी का AI वीडियो शेयर किया, BJP का तीखा हमला

रागिनी नायक द्वारा साझा पीएम मोदी का एआई जनरेटेड वीडियो

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म X पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक एआई जनरेटेड वीडियो साझा किया। छह सेकंड के इस वीडियो में पीएम मोदी को वैश्विक मंच पर एक चायवाले के रूप में दिखाया गया है, जिसमें उनके हाथों में चाय की केतली और ग्लास दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आते ही राजनीतिक हलकों में इसकी जमकर चर्चा होने लगी।

इस एआई वीडियो को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला है। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस पर प्रधानमंत्री मोदी की पृष्ठभूमि का मज़ाक उड़ाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा से एक “नामदार पार्टी” रही है, इसीलिए वह ओबीसी समुदाय से आने वाले “कामदार प्रधानमंत्री” को बर्दाश्त नहीं कर पा रही।

पूनावाला ने यह भी दावा किया कि कांग्रेस पहले भी पीएम मोदी की गरीब परिवार से आने वाली पृष्ठभूमि को निशाना बनाती रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री को 150 बार से ज्यादा अपशब्द कहे, यहां तक कि बिहार में उनकी मां के लिए भी आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया। भाजपा प्रवक्ता के अनुसार, जनता इस तरह के व्यवहार को कभी माफ नहीं करेगी।

मांझी -चिराग की भिड़ंत से एनडीए को भारी नुकसान की संभावना

Nationalist Bharat Bureau

चार दशक से पक्के पुल की आस, जर्जर चचरी पुल पर जिंदगी की जंग

Nationalist Bharat Bureau

क्या होगा नीतीश सरकार का,कुछ देर बाद चलेगा पता

Nationalist Bharat Bureau

नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी महिला कार्यकर्ता को सौंपे तेजस्वी यादव:भाजपा

Nationalist Bharat Bureau

जम्मू-कश्मीर पर भाजपा की नीति ‘कश्मीरियत’ का सम्मान करने वाली नहीं : खरगे

हेना शहाब को चुनाव चिन्ह ऑटो रिक्शा मिला,क्षेत्रवासियों से की ये खास अपील

हिन्दी भाषा में रोजगार की अपार संभावना:डा. आशा कुमारी

Nationalist Bharat Bureau

बिहार बोर्ड मैट्रिक का आज जारी होगा रिजल्ट

सीतारमण ने GIFT सिटी में विदेशी मुद्रा निपटान प्रणाली शुरू की, रियल टाइम लेनदेन होंगे आसान

जनता दरबार में 19 आवेदकों की समस्याओं को सुना, कार्रवाई को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश

Leave a Comment