Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

पूर्व सांसद लवली आनंद ने थामा लालटेन

पूर्व सांसद और जेल में बंद पूर्व सांसद आनंद मोहन की पत्नी  लवली आनंद ने अपने पुत्र चेतन आनंद के साथ सोमवार को राष्‍ट्रीय जनता दल  की सदस्‍यता ग्रहण की,नीतीश पर लगाया धोका देने का आरोप, राजद के लिए तन,मन और धन से काम करने दिलाया भरोसा

 

पटना:बिहार विधानसभा सभा चुनाव का बिगुल बजते ही बिहार की सियासत ख़ासतौर से शिवहर से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई  है।खबर के मुताबिक पूर्व सांसद और जेल में बंद पूर्व सांसद आनंद मोहन की पत्नी  लवली आनंद ने अपने पुत्र चेतन आनंद के साथ सोमवार को राष्‍ट्रीय जनता दल  की सदस्‍यता ग्रहण की। आरजेडी प्रदेश कार्यालय में राजद नेता और नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव की मौजूदगी में प्रदेश अध्‍यक्ष जगदानंद सिंह ने उन्‍हें व उनके बेटे चेतन आनंद  को पार्टी की सदस्यता दिलाई। लवली आनंद बिहार के चर्चित पूर्व सांसद व आइएएस कृष्‍णैया हत्‍याकांड में उम्रकैद की सजा काट रहे आनंद मोहन की पत्‍नी हैं।लवली आनंद को पार्टी की सदस्यता दिलाने के बाद आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि वे पूरी ताकत के साथ पार्टी के लिए काम करेंगीं।तेजस्वी यादव ने उन्‍हें खुद पार्टी में शामिल कराया है। वे आरजेडी को मजबूती देंगीं।इस बीच आरजेडी की सदस्‍यता लेते ही पूर्व सांसद लवली आनंद ने मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि वर्तमान सरकार जुल्मी सरकार है। इसने आनंद मोहन समेत सभी बड़े नेताओं को जेल भेज दिया है। इस सरकार ने आनंद मोहन को रिहा करने का वादा कर धोखा दिया है।लवली आनंद ने कहा कि वे पूरे तन-मन-धन से आरजेडी की हो गयी हैं।पार्टी जो जिम्मेदारी देगी उसे पूरा करेंगीं।उन्होंने  कहा कि आरजेडी बिहार में एक सीट नहीं बल्कि सभी 243 सीटों पर जीतेगी और तेजस्‍वी यादव मुख्‍यमंत्री बनेंगे।बताते चलें कि पूर्व सांसद  लवली आनंद ने गत विधान सभा चुनाव में ‘हिंदुस्‍तानी अवाम मोर्चा के टिकट पर शिवहर विधानसभा से चुनाव लड़ा था जहाँ वो तब के राजद,जदयू, कांग्रेस के महागठबंधन के उम्मीदवार और मौजूदा विधायक मोहम्मद शरफुद्दीन से केवल 500 वोटों से चुनाव हारीं थीं।

Bihar News : 62 साल के पूर्व विधायक ने 25 साल की युवती से रचाई दूसरी शादी

Nationalist Bharat Bureau

सीतामढ़ी में बाढ़ पूर्व तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन की समीक्षात्मक बैठक

पप्पू यादव की बड़ी मांग — “अनंत सिंह को मिले फांसी की सजा”, दुलारचंद हत्याकांड पर बोले- अब देर नहीं होनी चाहिए

Potato-Onion Price Hike: एक बार फिर रुला सकते हैं आलू-प्याज के दाम

नीतीश सरकार की उपलब्धियां बताने के लिए रथ रवाना

Nationalist Bharat Bureau

मणिपुर: बड़े पैमाने पर भूस्खलन के कारण कम से कम एक की मौत, कई लापता

JDU के कार्यकर्ता सम्मेलन में भारी बवाल

Nationalist Bharat Bureau

मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों के खाते में भेजे 265 करोड़ रुपये, महिलाओं को मिला गैस सिलेंडर रिफिल योजना का लाभ

बांग्लादेश में हिंसा को शह देने का आरोप, संपादक परिषद ने अंतरिम सरकार पर उठाए सवाल

Nationalist Bharat Bureau

नहीं रहे धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव,मेदांता में ली अंतिम साँस

Leave a Comment