Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

नीतीश सरकार पर भड़की राबड़ी देवी,बताया नकारा, निकम्मी और निर्लज्ज

दूसरे राज्यों में फंसे मजदूरों को लेकर राबड़ी का नीतीश सरकार पर हमला, बोलीं- क्या ड़बल इंजनधारी बिहार सरकार और बिहार NDA के 50 सांसद इतने नकारा, निकम्मे और निर्लज्ज है जो भूखे ग़रीब बिहारवासियों को अपने प्रदेश नहीं बुला सकते? जब वो ऐसा कर सकते है तो ये क्यों नहीं?‬ इस तर्कसंगत सवाल का जवाब तो देना होगा? क्या बिहार ही सब भुगतेगा और झेलेगा?

 

पटना:प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के विभिन्न इलाक़ों में लॉक डाउन के बाद भी रह रहे तीर्थ यात्रियों को 14 अप्रैल को लॉक डाउन के दौरान वापस उनके शहर भेजे जाने की खबर जैसे ही अखबारों में आई वैसे ही विपक्ष सत्तारूढ़ पार्टी पर हमलावर हो गया है।इस सिलसिले में बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने बिहार सरकार पर हमला बोला है।राबड़ी देवी ने कहा कि एक BJP सांसद की पहल पर दक्षिण भारत के हज़ारों लोगों को 25 बसों में सोशल डिस्टेसिंग के नियमों का उल्लघंन कर ठसाठस भरकर वाराणसी से महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश भेजा गया।क्या इस देश में दो क़ानून है? गुजरात की भाजपा सरकार लॉकडाउन के बीच उत्तराखंड में फँसे हज़ारों गुजरातियों को आरामदायक बसों में बैठाकर गुजरात ले जा सकती है। यूपी सरकार अपने नागरिकों के लिए दिल्ली से 200 बसों का प्रबंध कर सकती है। तो क्या ड़बल इंजनधारी बिहार सरकार और बिहार NDA के 50 सांसद इतने नकारा, निकम्मे और निर्लज्ज है जो भूखे ग़रीब बिहारवासियों को अपने प्रदेश नहीं बुला सकते? जब वो ऐसा कर सकते है तो ये क्यों नहीं?‬ इस तर्कसंगत सवाल का जवाब तो देना होगा? क्या बिहार ही सब भुगतेगा और झेलेगा?मालूम हो कि कोरोना वायरस के प्रसार पर रोक के लिए देशव्यापी बंद के कारण उत्तराखंड में फंसे गुजरात के 1,800 लोगों को 28 बसों में अहमदाबाद वापस लाया गया था। मुख्यमंत्री के सचिव अश्विनी कुमार ने कहा था, ‘गुजरात के विभिन्न जिलों के लगभग 1,800 लोग बंद के कारण उत्तराखंड के हरिद्वार में फंसे हुए थे। केंद्रीय मंत्रियों अमित शाह और मनसुखभाई मंडाविया और मुख्यमंत्री विजय रूपानी के प्रयासों की बदौलत उन्हें 28 बसों में वापस लाया जा रहा है।’ बिहार में आरजेडी इसी घटना को आधार बनाकर नीतीश की अगुवाई वाली एनडीए सरकार पर हमले कर रही है।

गूगल ट्रेंड में IPL पिछले 5 साल से नंबर वन

Nationalist Bharat Bureau

सुशील मोदी राजनीतिक बेरोजगारी के शिकार, हताशा और निराशा में देते रहते हैं हास्यास्पद बयान: कांग्रेस

दिल्ली में जारी NDTV वर्ल्ड समिट 2025: वैश्विक नेताओं ने साझा किए नए युग के विचार

पूर्णिया में सड़क निर्माण पर सख्ती

Nationalist Bharat Bureau

मिड डे मिल घोटाला करनेवाले 42 हेडमास्टर नपे, तीन माह में चुकाने होंगे 16 लाख

नमो भारत ट्रेनों में अब बर्थडे और प्री-वेडिंग शूट की सुविधा

Nationalist Bharat Bureau

यूपी भाजपा को मिलेगा नया अध्यक्ष, पंकज चौधरी बनेंगे 16वें प्रदेश प्रमुख

Nationalist Bharat Bureau

सांसद डॉक्टर जावेद की कोशिशों से किशनगंज का 3 पंचायत बना बिहार का आधिकारिक हिस्सा, 33 गांवों में उत्सव का माहौल, जानिए क्या है मामला

शिक्षक दिवस पर सम्मानित किए गए बेलसंड के 3 शिक्षक,लोगों में ख़ुशी का माहौल

Nationalist Bharat Bureau

: होटल-अस्पताल पर दोगुना टैक्स, कोचिंग व निजी संस्थानों पर भी बढ़ोतरी

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment