Nationalist Bharat
दुर्घटनाब्रेकिंग न्यूज़

अजित पवार विमान हादसा: बारामती में मातम, परिवार और राज्य सदमे में

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के आकस्मिक निधन की खबर से पूरे राज्य में शोक की लहर दौड़ गई है। मंगलवार सुबह बारामती में हुए विमान हादसे ने न सिर्फ पवार परिवार, बल्कि महाराष्ट्र की राजनीति को भी गहरे सदमे में डाल दिया। जैसे ही हादसे की सूचना फैली, बारामती का माहौल गमगीन हो गया और हर चेहरा दुख और सन्नाटे में डूबा नजर आया।

हादसे के बाद एनसीपी-एससीपी सांसद सुप्रिया सुले और अजित पवार की पत्नी व राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। जब दोनों परिवार से मिलने पहुंचीं तो खुद को संभाल नहीं सकीं और फूट-फूट कर रो पड़ीं। उनके आंसुओं ने वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम कर दीं। समर्थक और स्थानीय लोग भी गहरे शोक में डूबे नजर आए।

प्रशासन के मुताबिक अजित पवार जिस चार्टर्ड विमान से बारामती आ रहे थे, वह लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह एक क्रैश लैंडिंग थी, जिसमें विमान को गंभीर नुकसान पहुंचा। हादसे के तुरंत बाद पुलिस, प्रशासन और आपदा राहत टीमें मौके पर पहुंचीं और पूरे इलाके को सील कर जांच शुरू कर दी गई। तकनीकी कारणों और लैंडिंग प्रक्रिया की बारीकी से जांच की जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और अंतिम संस्कार व श्रद्धांजलि कार्यक्रमों की रूपरेखा परिवार की सहमति से तय की जाएगी।

 

 

बिहार में बड़े पैमाने पर IAS और IPS का तबादला,देखिये कौन बना आपका DM,SP

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव इन दिनों लगातार अपराध को लेकर बुलेटिन जारी कर नीतीश सरकार पर साधा निशाना गिनवई अपराधों की लिस्ट

‘प्रगति यात्रा’ पर निकले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

Nationalist Bharat Bureau

NMCH में मरीजों की जान से खिलवाड़? फर्जी डॉक्टर कर रहा था इलाज

Nationalist Bharat Bureau

आज हार्दिक होंगे भाजपा के, कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सिपाही के तौर पर करेंगे काम

Udaipur Murder:उदयपुर नृशंस हत्या की जांच NIA के हवाले

UP नगर निकाय चुनाव पर सुनवाई टली

Nationalist Bharat Bureau

NDA से अपमान का बदला लेंगे पशुपति पारस

Nationalist Bharat Bureau

‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ का नारा बदलकर ‘टिकट चोर,पद छोड़’ हो गया,बिहार कांग्रेस में घमासान

पुन: नीतीश के नेतृत्व में बिहार में बनेगी एनडीए की सरकार,जदयू ने लिया संकल्प,राज्य कार्यकारिणी की पहली बैठक संपन्न

Leave a Comment