Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

राजस्व विभाग सख्त, VLE की बैठकी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश

बिहार राजस्व विभाग द्वारा CSC VLE की बैठकी व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश जारी

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने आम रैयतों और भू-धारकों को ऑनलाइन सेवाएं आसानी से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य के प्रत्येक अंचल कार्यालय में चयनित सीएससी वीएलई को प्रमुख स्थान पर बैठाने की व्यवस्था पहले ही लागू करने को कहा था। इसके बावजूद विभाग को प्राप्त फीडबैक में पाया गया कि अधिकांश अंचल कार्यालयों ने इस आदेश का पालन नहीं किया है, जिसे विभाग ने गंभीरता से लिया है।

विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह द्वारा जारी नवीन निर्देश में साफ कहा गया है कि कई अंचल अधिकारियों ने 30 अप्रैल 2025 और पुनः 18 नवंबर 2025 को जारी किए गए आदेशों के बावजूद वीएलई के लिए उचित स्थान निर्धारित नहीं किया है। कुछ जगहों पर बैठकी व्यवस्था की गई जरूर है, लेकिन वीएलई को ऐसे स्थान पर बिठाया गया है जहाँ वे रैयतों की नज़र में नहीं आते, जिससे विभागीय उद्देश्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

इसे गंभीर प्रशासनिक लापरवाही मानते हुए अपर मुख्य सचिव ने सभी समाहर्ताओं को निर्देश दिया है कि प्रत्येक अंचल में सीएससी के एक वीएलई को कार्यालय के प्रमुख और सुगम स्थान पर बैठाने की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। सभी समाहर्ताओं को 28 नवंबर तक अनुपालन रिपोर्ट भेजने के लिए कहा गया है। आदेश की अवहेलना करने वाले अंचल अधिकारियों के खिलाफ तत्काल निलंबन और अनुशासनिक कार्रवाई शुरू करने की चेतावनी भी दी गई है।

गोपालगंज में शराब तस्करों पर प्रशासन की कड़ी नजर, 25 चेक पोस्ट पर चौबीसों घंटे जांच अभियान जारी

Nationalist Bharat Bureau

3 मई तक बढ़ाया गया लॉकडाउन

Nationalist Bharat Bureau

झारखंड और महाराष्ट्र दोनों राज्यों में बीजेपी की हार होगी,लालू यादव का बड़ा दावा

Nationalist Bharat Bureau

कांग्रेस में बढ़ा असंतोष, ओवैसी के उभार को लेकर राशिद अल्वी की दो टूक

आल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज़ ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए एजेंडा पेश किया,कई मांगे

रुपया सर्वकालिक निचले स्तर से उबरा, 25 पैसे की बढ़त के साथ 83.84 प्रति डॉलर

नीतीश कुमार से मिलीं नीलम देवी और बेटे, सियासी एंट्री के संकेत

Nationalist Bharat Bureau

Spice Jet के इंजन में उड़ान भरते वक्त लगी आग, पटना में इमरजेंसी लैंडिंग

Rajeev Ranjan Resign From BJP : बिहार में भाजपा को झटका, राजीव रंजन ने पार्टी-पद से दिया इस्तीफा

Nationalist Bharat Bureau

2025 का विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा,जदयू की दो टूक

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment