Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार:नीतीश कुमार से ज्यादा अमीर हैं उनकी कैबिनेट के कई मंत्री

पटना :  प्रदेश की नीतीश सरकार की कैबिनेट में शामिल मंत्रियों ने वर्ष के अंतिम दिन अपनी संपत्ति की घोषणा की। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की संपत्ति में बीते एक वर्ष में कोई ज्यादा बदलाव नहीं आया है। संपत्ति के आंकड़े बताते हैं कि मुख्यमंत्री से ज्यादा अमीर उनकी कैबिनेट के कई मंत्री हैं। कई मंत्री ऐसे भी हैं जिनके पास एक नहीं तीन-तीन कारें हैं, लेकिन मुख्यमंत्री के पास आज भी एक ही कार है। मुख्यमंत्री ने 2004 में दिल्ली में संसद विहार को-आपरेटिव से एक फ्लैट खरीदा था, अलबत्ता उसकी कीमत में जरूर बढ़ोत्तरी हुई है। पिछली बार प्रदेश के उप मुख्यमंत्री का पद तारकिशोर के पास था, इस वर्ष उप मुख्यमंत्री का पद तेजस्वी यादव के पास है। तेजस्वी यादव नकद के मामले में अपनी पत्नी से कमजोर हैं। तेजस्वी यादव के पास नकद के रूप में 75 हजार रुपये हैं तो वहीं पत्नी के पास नकद के रूप में करीब सवा लाख रुपये हैं। बड़ी बात यह है कि प्रदेश के  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के पास कोई व्यक्तिगत कर्ज नहीं है, लेकिन सोने-चांदी के मामले में उप मुख्यमंत्री भी मुख्यमंत्री से धनी हैं।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास केवल 28 हजार रुपए नगद
 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास केवल 28 हजार, 135 रुपए नगद हैं। बैंकों में भी बहुत अधिक जमा नहीं। पटना सचिवालय स्थित उनके एक बैंक खाते में 25,414.65 रुपए, दिल्ली के संसद भवन स्टेट बैंक की शाखा में 3,243 रुपए तथा पटना के बोङ्क्षरग रोड स्थत पीएनबी की शाखा में 23,199 .00 रुपए जमा हैं। शनिवार को साल के आखिरी दिन अपनी संपत्ति का ब्यौरा में मुख्यमंत्री ने यह जानकारी दी है। वाहन के नाम पर मुख्यमंत्री के पास अब भी एक फोर्ड इकोस्पोर्ट कार है, जो पहले भी थी। इसकी कीमत 11.32 लाख रुपए है। गहने के नाम पर सोने की दो अंगूठी व मोती लगी एक चांदी की अंगूठी है। अचल संपत्ति के नाम एक हजार वर्गफीट में दिल्ली के द्वारिका में संसद विहार को-आपरेटिव से लिया गया एक फ्लैट है। वर्ष 2004 में यह 13.78 लाख रुपए में खरीदी गई थी। वर्तमान में यह 58.85 लाख रुपए की हो गई है। इनके पास किसी तरह का कर्ज भी नहीं है।
 तेजस्वी के पास 75 हजार और पत्नी के पास 1.25  लाख नकद
 मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने 31 मार्च 2022 तक की अपनी संपत्ति का जो ब्यौरा दिया है, उसके अनुसार उनके हाथ में 75 हजार रुपए नगद तथा उनकी पत्नी राजश्री के हाथ में 1.25 लाख रुपए नगद के रूप में है। तेजस्वी यादव के नाम किसी तरह का ऋण नहीं है। वर्ष 2022-23 में तेजस्वी यादव ने एक लाख रुपए आयकर के रूप में चुकाए हैं। पटना सचिवालय स्थित एसबीआइ की शाखा में 44.94 लाख रुपए जमा हैं। दिल्ली स्थित एसबीआइ की रेल भवन शाखा में 2.75 लाख रुपए जमा हैं। पत्नी राजश्री के नाम दो लाख रुपए की एक एलआइसी पालिसी है। तेजस्वी के पास 200 ग्राम सोने के आभूषण हैं तथा पत्नी राजश्री के पास 480 ग्राम का आभूषण है। तेजस्वी यादव ने अचल संपत्ति का ब्यौरा पूरे विस्तार से दिया है। गोपालगंज में 50 लाख रुपए की जमीन, चितकोहरा मौजा में तीन कट्टे में बना मकान जिसकी कीमत 75 लाख, दानापुर के सगुना मोड़ इलाके में 3402 वर्गफीट तथा आठ कट्टा, 15 धुर जमीन तथा फुलवारीशरीफ के पलंगा मौजा की कुछ जमीन की जानकारी दी गई है।
बैंक जमा और सोने के मामले में पत्नी से गरीब हैं भवन निर्माण मंत्री
राज्य के भवन निर्माण मंत्री डा. अशोक चौधरी पत्नी नीता कासकर चौधरी से गरीब हैं। मंत्री द्वारा घोषित संपति के अनुसार अशोक चौधरी के बैंक में करीब 75 लाख रुपये जमा हैं, जबकि उनकी पत्नी नीता चौधरी के बैंक अकाउंट में करीब 85 लाख रुपये जमा हैं। बांड, डिबेंचर व शेयर में नीता चौधरी ने सवा दो लाख निवेश किये हैं । अशोक चौधरी ने एनएसएस, पोस्टल सेङ्क्षवग्स, एलआइसी में 11.21 लाख का निवेश किया है। इनके पास करीब 200 ग्राम सोना है तो वहीं पत्नी के पास 800 सोना। डा चौधरी घोषित संपति के अनुसार इनकी दो पुत्रियों के पास भी क्रमश: 80 ग्राम व 100 ग्राम सोना है।
प्रिया स्कूटर से स्कोर्पियो तक के मालिक हैं खान मंत्री रामानंद
 नीतीश कुमार की मंत्रिमंडल में शामिल खान एवं भूतत्व मंत्री रामानंद के पास आज भी प्रिया स्कूटर है। स्कूटर से अपने सफर की शुरुआत करने वाले रामानंद ने बाद में मारुति 800 ली। अभी उनके पास प्रिया स्कूटर, मारुति 800 के अलावा एक टोयोटा इटोस और एक स्कोर्पियो भी है। अपनी संपत्ति घोषणा में जानकारी दी है कि उनके पास नकद करीब दो लाख रुपए हैं। बैंक में 58 लाख रुपये से ज्यादा जमा हैं। मंत्री रामानंद के पास 80 ग्राम सोना भी है, जिसकी कीमत उन्होंने 3.84 लाख रुपये घोषित की है। मंत्री के पास एक राइफल और रिवाल्वर भी है। दोनों को मिलाकर डेढ़ लाख रुपए मूल्य बताया गया है।
ऊर्जा मंत्री के पास मात्र 15 ग्राम सोना और पत्नी के पास 100 ग्राम
ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र यादव के संपत्ति विवरण में यह जिक्र है कि उनके पास मात्र 15 ग्राम सोना है। वहीं उनकी पत्नी के पास 100 ग्राम सोने के जेवरात हैं। उनके हाथ में केवल 50 हजार रुपए और पत्नी के पास 30 हजार रुपए नगद हैं। बिजेंद्र यादव के पास 30 लाख रुपए कीमत की खेती वाली जमीन है। इसके अलावा मुरली मौजा में 18 लाख रुपए कट्टा कीमत वाला एक प्लाट भी है। नगर परिषद सुपौल में एक जमीन 40 लाख रुपए की है।
रिवाल्वर के साथ गायों के शौकीन हैं राजस्व भूमि सुधार मंत्री
नीतीश सरकार में राजद कोटे से राजस्व व  भूमि सुधार मंत्री आलोक मेहता रिवाल्वर के साथ गायों के भी शौकीन हैं। मंत्री ने शनिवार को घोषित अपनी संपति में जानकारी दी है कि उनके पास एक रिवाल्वर के साथ तीन गाय भी हैं। रिवाल्वर की कीमत करीब 65 हजार है, तो वहीं गायों की कीमत एक लाख रुपये बताई गई है। मंत्री मेहता के पास 110 ग्राम सोना है। वहीं पत्नी के पास 363 ग्राम सोना और आधा किलो चांदी भी है। मेहता के बैंक खाते में 9.33 लाख रुपये जमा हैं, जबकि पत्नी के बैंक खाते में जमा हैं करीब 28.09 लाख रुपये। मंत्री ने बांड व डिबेंचर में भी करीब 6.47 लाख रुपये निवेश किये हैं।
37.68 लाख के कर्जदार हैं शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर
शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर के पास नकदी के रूप में मात्र 48 हजार रुपये है, जबकि बैंक जमा एवं निवेश 11 लाख 50 हजार रुपये का है। वैसे इनके ऊपर 37 लाख 68 हजार कर्ज भी है। मधेपुरा जिले के गांव में 50 लाख रुपये की कीमत की कृषि योग्य भूमि है। जेवरात की कीमत 37 लाख 90 हजार है। इनके पास लाइसेंसी एक राइफल भी है। 40 लाख रुपये की फाच्र्यूनर है।
 मंत्री सुमित ङ्क्षसह से ज्यादा संपत्ति उनकी पत्नी के पास
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री सुमित कुमार ङ्क्षसह से ज्यादा संपत्ति उनकी पत्नी के पास है। सुमित ङ्क्षसह के पास 82 हजार रुपये नकद है तो उनकी पत्नी के पास एक लाख रुपये से ज्यादा नकद है। पत्नी के पास 63 लाख की जमीन और 46 लाख रुपये का फ्लैट है। पत्नी के नाम पर 14 लाख रुपये का निवेश है। सुमित ङ्क्षसह ने 38 लाख रुपये का वित्तीय कंपनियों में निवेश किया है और 20 लाख रुपये का सोने का बांड पेपर भी खरीद रखा है।

छत्तीसगढ़ में बड़ा एनकाउंटर, 14 नक्सलियों का सफाया

BPSC Candidate Protest: BPSC अभ्यर्थियों की मुख्य सचिव से मुलाकात

Nationalist Bharat Bureau

Bihar News: अडानी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

Nationalist Bharat Bureau

राजपूतों को बंधुआ मजदूर समझोगे तो ऐसा ही होगा: आनंद मोहन

Nationalist Bharat Bureau

कैमूर हत्या कांड में 48 घंटे में तीन आरोपी गिरफ्तार

Nationalist Bharat Bureau

अब 500 रुपये में मिलेगा गैस सिलेंडर

Nationalist Bharat Bureau

सीतामढ़ी लोकसभा चुनाव 2024: जदयू कोटे से देवेश चंद्र ठाकुर की दावेदारी

Nationalist Bharat Bureau

LOKSABHA ELECTION 2024:उद्धव ठाकरे के लिए खुले हैं BJP के दरवाजे…, उपमुख्यमंत्री ने दिया गठबंधन का ऑफर

Nationalist Bharat Bureau

परिवारवाद के शिकंजे में फंसी पार्टियां खुद को इस बीमारी से मुक्त करें तभी लोकतंत्र मजबूत होगा: PM मोदी

जन सुराज पार्टी के शिवहर जिला युवा अध्यक्ष आसिफ इकबाल की प्रशांत किशोर से मुलाकात

Leave a Comment