Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

बगावत की राह पर अजय निषाद,कार्यकर्ता संग गुप्त मीटिंग,महागठबंधन से संपर्क की चर्चा

पटना: मुजफ्फरपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से पिछले दो चुनाव में जीत हासिल करने वाले भाजपा सांसद अजय निषाद का टिकट काटे जाने से मुजफ्फरपुर की राजनीति में भौचाल आया हुआ है। लगातार दो बार मुजफ्फरपुर का नेतृत्व करने वाले अजय निषाद को अंतिम समय में लोकसभा चुनाव के टिकट से वंचित कर दिया गया और उनकी जगह भारतीय जनता पार्टी ने उस व्यक्ति को लोकसभा चुनाव का टिकट थमा दिया है जिसे 2019 के लोकसभा चुनाव में अजय निषाद ने लगभग चार लाख से ज्यादा वोटो से पराजित किया था।

अपने पिता और पूर्व सांसद कैप्टन जय नारायण निषाद की विरासत को आगे बढ़ाते हुए पहली बार साल 2014 में कांग्रेस के अखिलेश प्रसाद सिंह को लगभग दो लाख 23 हजार और साल 2019 में राज भूषण चौधरी को 4.10 लाख वोट से हराने वाले अजय निषाद का भाजपा ने टिकट काट दिया है।मुजफ्फरपुर से जिस डॉ राजभूषण चौधरी को अजय निषाद ने पटखनी दी थी उन्हें हीं भाजपा ने टिकट थमा दिया है।रविवार को टिकट की घोषणा होते ही राजभूषण चौधरी के समर्थकों में खुशी और अजय निषाद के समर्थकों में मायूसी छा गई।

 

  • इस बीच मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक की वर्तमान सांसद अजय निषाद मुजफ्फरपुर से अपना टिकट कटने के बाद दूसरे राजनीतिक विकल्प की तलाश में सरगर्म हैं और हो सकता है कि अजय निषाद महागठबंधन के टिकट पर किस्मत आजमा सकते हैं। खबर यह भी आ रही है कि जिस प्रत्याशी को भारतीय जनता पार्टी ने मुजफ्फरपुर से टिकट दिया है उनके खिलाफ पार्टी में ही बगावत के सुर उभरने लगे हैं।

 

मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार मुजफ्फरपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के द्वारा उम्मीदवार बनाए गए राज भूषण चौधरी को पार्टी के आंतरिक विरोध का सामना करना पड़ रहा है। इसकी बानगी उस वक्त देखने को मिली जब भाजपा के उम्मीदवार राज भूषण चौधरी के कार्यक्रम में मुजफ्फरपुर के कद्दावर भाजपा नेता और बड़े कार्यकर्ता नदारद दिखे। मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के मुजफ्फरपुर के प्रत्याशी राजभूषण चौधरी निषाद जब कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे तो मंच पर भाजपा की बेबी कुमारी (पूर्व विधायक बोचहां), केदार गुप्ता ( वर्तमान विधायक कुढ़नी), रामसूरत कुमार ( विधायक औराई), जिलाध्यक्ष रंजन कुमार तो मंच पर मौजूद रहे लेकिन बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा और महिला मोर्चा के कई नेता मौजूद नहीं रहे। कहा जा रहा है कि वर्तमान उम्मीदवार से कार्यकर्ता खुश नहीं हैं।

 

दूसरी और मुजफ्फरपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से निवर्तमान भारतीय जनता पार्टी के सांसद अजय निषाद को टिकट नहीं मिलने के बाद से उनके समर्थक नाराज हैं।उनका कहना है कि भाजपा के टिकट पर दो बार अजय निषाद ने मुजफ्फरपुर का प्रतिनिधित्व किया है।कार्यकर्ताओं का कहना है कि चार लाख से अधिक मतदाताओं ने अजय निषाद पर विश्वास जताया था।उनका टिकट काटकर पार्टी आलाकमान ने सही नहीं किया है।वहीं इस मामले में अजय निषाद मुंह खोलने को तैयार नहीं हैं।वहीं कार्यकर्ताओं का कहना है कि अगर वह किसी भी पार्टी से चुनावी मैदान में आते हैं तो हम उन्हें भारी से भारी मतों से विजयी बनाने का प्रयास करेंगे।

 

  • कहा यह भी जा रहा है कि निवर्तमान सांसद अजय निषाद और उनके कार्यकर्ताओं ने तकरीबन यह मान लिया था कि भारतीय जनता पार्टी इस बार के चुनाव में भी अजय निषाद को प्रत्याशी बनाएगी और मुजफ्फरपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के कार्यकर्ता अजय निषाद को लगातार तीसरी बार संसद बनाकर पार्लियामेंट भेजेगी लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने उनका टिकट काटकर कार्यकर्ता को भी निराश किया है।

 

ऐसे में हैट्रिक लगाने का इंतजार कर रहे सांसद अजय निषाद का टिकट कटने के बाद से कार्यकर्ताओं में काफी आक्रोश है। बुधवार को सांसद अजय निषाद के आवास पर कार्यकर्ताओं ने उनके साथ बैठक कर आगामी चुनाव को लेकर चर्चा की। ये अनुमान लगाया जा रहा हैं कि वह महागठबंधन के टिकट पर मुजफ्फरपुर से चुनाव लड़ सकते हैं।

जयपुर:गुस्से,अनुशाशन और देशभक्ति के साथ सामूहिक हनुमान चालीसा

Nationalist Bharat Bureau

चुनावी तैयारियों से खुश नहीं अमित शाह, देर रात तक चली मैराथन बैठक

गिर चुकी है देश की मीडिया,एक दिन बलात्कार के भी फायदे बता देगी

महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड में चुनाव का बज सकता है बिगुल,3 बजे चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस

तरारी के बाद अब इमामगंज और बेलागंज में उम्मीदार उतारेंगे प्रशांत किशोर,शनिवार को करेंगे प्रत्याशियों के नामों की घोषणा

CWC बैठक में सरकार पर तीखा हमला

Nationalist Bharat Bureau

पटना आने से पहले उत्तराखंड पहुंचे तेजस्वी यादव

आप नेता सत्येंद्र जैन पर बेनामी संपत्ति का झूठा आरोप लगाने वाले शिकायतकर्ता पर लोकायुक्त ने लगाया 50 हजार का जुर्माना

Nationalist Bharat Bureau

Bihar Deled Admission 2024: डीएलएड संस्थानों में नामांकन के लिए इतनी लगेगी फीस

अब मदरसों में TET पास लोगों की ही बहाली होगी

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment