Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

Udaipur Murder:उदयपुर नृशंस हत्या की जांच NIA के हवाले

नई दिल्ली:केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राजस्थान के उदयपुर में हुई हत्या की जांच की कमान एनआईए के हवाले कर दिया है। गृह मंत्रालय ने इस मामले में एक ट्वीट करते हुए इस बात की जानकारी दी कि राजस्थान के उदयपुर में हुई हत्या की घटना के बाद इसकी जांच की जिम्मेदारी एनआईए के हवाले कर दी है। गृह मंत्रालय के ट्वीट के अनुसार
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को कल राजस्थान के उदयपुर में हुई कन्हैया लाल तेली की नृशंस हत्या की जांच अपने हाथ में लेने का निर्देश दिया है। मंत्रालय ने कहा कि किसी भी संगठन की संलिप्तता और अंतरराष्ट्रीय लिंक की गहन जांच की जाएगी।

 

 

इस हत्या की खबर आने के बाद पुलिस ने मंगलवार 28 जून को ही दोनों आरोपियों रियाज़ मोहम्मद और गोस मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया. इंडिया टुडे/आजतक के मुताबिक इसी बीच अपडेट आई कि NIA मामले की जांच कर सकती है. केंद्रीय गृह मंत्रालय के सूत्रों के हवाले से बताया गया कि NIA की एक टीम उदयपुर के लिए रवाना हो चुकी है।वहीं राजस्थान सरकार ने अपनी तरफ से विशेष जांच दल (SIT) का गठन कर दिया है. इस जांच टीम में ADG SOG अशोक राठौर, ATS IG प्रफुल कुमार समेत एक एसपी और अतिरिक्त एसपी स्तर के अधिकारी शामिल होंगे।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना के बाद उदयपुर में हालात इतनी तेजी से बिगड़े कि जिले में इंटरनेट बंद करने और धारा 144 लगाने की कार्रवाई करनी पड़ी. लेकिन कुछ ही देर में पूरे राजस्थान में इसे लागू कर दिया गया. मुख्य सचिव ऊषा शर्मा ने देर शाम बैठक कर सभी संभागीय आयुक्तों, पुलिस महानिरीक्षकों और जिला कलेक्टरों को प्रदेशभर में विशेष सतर्कता और चौकसी बरतने के निर्देश दिए हैं. जानकारी ये भी है कि राजस्थान में सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं और कई जिलों में कर्फ्यू लगा दिया गया है.

अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर पहुँची लालू यादव की पुत्री रोहिणी आचार्य,पिता को लेकर कही बड़ी बात

Nationalist Bharat Bureau

जदयू नेता की गोली मारकर हत्या, 9 बदमाशों ने किया टार्गेट किलिंग जैसा हमला

Nationalist Bharat Bureau

वायनाड लोकसभा उपचुनाव: प्रियंका ने दाखिल किया नामांकन, सोनिया-राहुल और खरगे रहे साथ

Land For Jobs Scam: CBI की पूछताछ राबड़ी देवी से पूछताछ,सियासत गर्म,विपक्ष मोदी सरकार पर हमलावर

पीएम मोदी–जॉर्डन रिश्तों की गर्मजोशी, क्राउन प्रिंस बने ड्राइवर

Nationalist Bharat Bureau

महिलाओं को न्याय देने के मामले में केंद्र की मोदी सरकार विफल,जरूरी कदम उठाए: सरवत जहां फातिमा

Nationalist Bharat Bureau

कैबिनेट का बड़ा फैसला: वोडा-आइडिया के AGR बकाये पर ब्रेक

Nationalist Bharat Bureau

पांचवी रामदेव महतो मेमोरियल ओपन स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप 27 से 29 दिसंबर तक

Nationalist Bharat Bureau

अमित शाह संग डिनर डिप्लोमेसी पर मिलेंगे बिहार एनडीए के नेता,बनाएंगे रणनीति

Nationalist Bharat Bureau

अपने पदकों को गंगा में प्रवाहित करेगी महिला पहलवान

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment