Nationalist Bharat
खेल समाचारब्रेकिंग न्यूज़

26 मार्च से शुरू होगा PSL 2026, IPL के साथ फिर होगा सीधा मुकाबला

पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का शेड्यूल घोषित करते पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी

पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के प्रशंसकों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने पीएसएल के 11वें सत्र की तारीखों का ऐलान कर दिया है। यह टूर्नामेंट अगले साल 26 मार्च से शुरू होकर 3 मई तक खेला जाएगा। खास बात यह है कि लगातार दूसरी बार पीएसएल का आयोजन उसी समय किया जा रहा है, जब दुनिया की सबसे लोकप्रिय टी20 लीग इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) भी खेली जाती है।

पीसीबी के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने न्यूयॉर्क में आयोजित पीएसएल रोडशो के दौरान इस शेड्यूल की आधिकारिक घोषणा की। उन्होंने कहा कि पीएसएल अब एक वैश्विक ब्रांड बन चुका है और इसका अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। आमतौर पर आईपीएल मार्च के आखिरी सप्ताह से शुरू होकर मई के अंतिम सप्ताह तक चलता है, ऐसे में दोनों लीगों की तारीखें लगभग पूरी तरह से ओवरलैप करेंगी।

क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि आईपीएल और पीएसएल के एक ही समय पर होने से दर्शकों, खिलाड़ियों और ब्रॉडकास्टिंग पर असर पड़ सकता है। हालांकि, पीसीबी का मानना है कि पीएसएल की अपनी अलग पहचान और दर्शक वर्ग है। पिछले सीजन में भी दोनों लीग एक साथ हुई थीं, जिसके बावजूद पीएसएल को अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। आगामी सीजन में भी बोर्ड को उम्मीद है कि अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की भागीदारी और रोमांचक मुकाबलों के दम पर पीएसएल अपनी लोकप्रियता बनाए रखेगा।

लालू-तेजस्वी के करीबी अमित कत्याल 300 करोड़ फर्जीवाड़े में ED की गिरफ्त में

Nationalist Bharat Bureau

मणिपुर के बिष्णुपुर में पेट्रोल पंप पर बम फेंका गया, जांच में जुटी पुलिस

जम्मू-कश्मीर को फिर से राज्य बना दिया जाएगा, 31 अगस्त को विस्तृत बयान देगी केंद्र सरकार

Nationalist Bharat Bureau

महिलाओं को न्याय देने के मामले में केंद्र की मोदी सरकार विफल,जरूरी कदम उठाए: सरवत जहां फातिमा

Nationalist Bharat Bureau

उत्तर कोरिया ने सैन्य इकाइयों को परमाणु संपन्न 250 मिसाइल लॉन्चर सौंपे

गोपालगंज में राजद का प्रचार करेंगे नीतीश! मोकामा पर सस्पेंस

Nationalist Bharat Bureau

मैडम क्लास में चलाती हैं स्मार्ट फोन, ACS सिद्धार्थ से बच्चे की शिकायत

Nationalist Bharat Bureau

15 साल का रिकॉर्ड टूटा, 4.2°C पर सिमटी सर्दी, कोहरे और शीतलहर का यलो अलर्ट

अफरोज आलम बने शिवहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment