Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

हमने सब के लिए काम किया है,हिन्दू हो या मुसलमान:नीतीश कुमार

कटिहार: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने बरारी प्रखंड के लक्ष्मीपुर पंचायत स्थित बीएम कॉलेज कार्यक्रम स्थल से विपक्षी पार्टी पर तंज करते हुए कहा कि गलती से उन लोगों (राष्ट्रीय जनता दल) को दो बार अपना लिए थे, जिसका हमें खामियाजा भुगतना पड़ा है, लेकिन अब इधर-उधर नहीं जाना है। राज्य में एनडीए की सरकार विभिन्न प्रकार के योजनाओं के माध्यम से विकास के मार्ग पर अग्रसर है।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि उन्होंने सबके लिए काम किया है, चाहे वे हिंदू हों या मुसलमान, सभी जाति और धर्म के लोगों के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से विकास कार्य किए गए हैं। इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने 405 करोड़ रुपये की लागत से 183 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इनमें कटिहार सदर स्थित सर्किट हाउस, कटिहार-बारसोई महिला आईटीआई में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना, पंचायत सरकार भवन, सहायक थाना और प्राणपुर थाना के नए भवन और अन्य कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं शामिल थीं।

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर 5,125 विस्थापित परिवारों के बीच बंदोबस्ती पर्चे का वितरण किया। इसके अलावा, उन्होंने सतत विकास योजना के तहत 900 परिवारों के लिए चार करोड़ रुपये की राशि भी आबंटित की। बाढ़ पीड़ितों के लिए 46 करोड़ रुपये की राशि सीधे उनके खातों में भेजी गई है, और जिन पंचायतों में अभी तक राशि नहीं पहुंची है, वहां जल्द ही इसका भुगतान किया जाएगा। साथ ही, बाढ़ से प्रभावित किसानों को उनकी फसल क्षति का मुआवजा भी दिया जाएगा।

कार्यक्रम में बरारी विधायक विजय सिंह ने बरारी, कुरसेला और समेली में नए अंचल कार्यालय भवन के निर्माण और देवरा घाट में पुल निर्माण की मांग रखी, जिस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को उचित कार्रवाई के निर्देश दिए। इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ मंच पर जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, खाद्य उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेसी सिंह, जिला प्रभारी मंत्री नीरज कुमार बबलू, पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, बरारी विधायक विजय सिंह, प्राणपुर विधायक निशा सिंह, कोढ़ा विधायक कविता पासवान, एमएलसी अशोक अग्रवाल, पूर्व सांसद दुलाल चंद्र गोस्वामी, पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. अहमद अशफाक करीम, बारसोई विधायक महबूब आलम सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति और पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

लोजपा नेता नासिर अहमद उर्फ लाल ने किया एनडीए सरकार में मुसलमानों को वाजिब हक़ मिलने का दावा

Nationalist Bharat Bureau

आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच पोस्टर वार शुरू

Nationalist Bharat Bureau

13,585 करोड़ की लागत से 15 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास 7 जून को

जयपुर में ‘ऑनर रन’ मैराथन को सीएम शर्मा ने दिखाई हरी झंडी

नालंदा में बारातियों की बस डिवाइडर से टकराई, एक की मौत 25 से अधिक लोग घायल

Bihar Teacher News:सक्षमता परीक्षा खत्म होने के बाद होगी शिक्षकों की ट्रांसफर पोस्टिंग

पंजाब में कांग्रेस को भाजपा ने दिया बड़ा झटका, 4 पूर्व मंत्री ने धारण किया भगवा

मिड डे मिल पर कोहराम; खाना में छिपकली गिरने से 70 से अधिक बच्चे बीमार

यूपी के 48 जिलों में कोहरा-शीतलहर का अलर्ट

Nationalist Bharat Bureau

BPSC फैसला लेने के लिए स्वतंत्र है,BPSC के पास फ्री हैंड है:डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment