Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़स्वास्थ्य

कोरोना संक्रमित पाया गया अर्जेंटीना का पर्यटक आगरा से लापता, प्रशासन और पुलिस ढूंढ़ने में लगी

ताजमहल में स्क्रीनिंग के दौरान पर्यटक के नमूने लिए गए थे और एंटीजन टेस्ट में पॉजिटिव पाए जाने पर उसे परिसर में अंदर नहीं जाने दिया गया था.

अर्जेंटीना का एक पर्यटक, जो 26 दिसंबर को आगरा में कोरोना संक्रमित पाया गया था, वह लापता हो गया है. आगरा के चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव ने यह जानकारी दी. ताजमहल में स्क्रीनिंग के दौरान पर्यटक के नमूने लिए गए थे और एंटीजन टेस्ट में पॉजिटिव पाए जाने पर उसे परिसर में अंदर नहीं जाने दिया गया था.
डॉ. श्रीवास्तव ने कहा कि विदेशी पर्यटक ने कॉन्टेक्ट डिटेल गलत दी थी और अधिकारियों और पुलिस की मदद से उसकी तलाश की जा रही है.
उन्होंने कहा, “ताजमहल घूमने आए एक अंतरराष्ट्रीय पर्यटक की कोविड-19 रिपोर्ट 26 दिसंबर को पॉजिटिव आई थी. एंटीजन टेस्ट में पॉजिटिव पाए जाने के बाद उसे परिसर में नहीं जाने दिया गया था. उसने हमें गलत कॉन्टेक्ट डिटेल दी थी. हम लोग स्थानीय प्रशासन, पुलिस, एएसआई और नजदीकी होटलों की मदद से उसकी तलाश कर रहे हैं.”
इससे पहले चीन से लौटा एक युवक 25 दिसंबर को आगरा में कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया था.
डॉ. श्रीवास्तव ने साथ ही कहा, “कुछ दिन पहले चीन से लौटा एक और युवक आगरा में कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया था. जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए सैंपल लखनऊ भेजे गए हैं. जीनोम सिक्वेंसिंग इसलिए जरूरी है, क्योंकि वह चीन से लौटा है. वह 22 दिसंबर को भारत आया था और 23 दिसंबर को आगरा पहुंचा था. हम उसके संपर्कों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं. वह युवक ज्यादा लोगों के संपर्क में नहीं आया, क्योंकि लौटने के बाद से वह ज्यादातर समय कमरे में ही था.”
चीन समेत कई देशों में कोरोना की लहर को देखते हुए भारत में भी अलर्ट जारी किया गया है. केंद्र सरकार की गाइडलाइन के तहत आगरा रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और एयरपोर्ट पर टेस्टिंग की जा रही है.
आगरा में ताजमहल और अन्य स्मारक घूमने आने वालों वालों की स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्क्रिनिंग की जा रही है. इस दौरान ज्यादा फोकस विदेश पर्यटकों पर है.
आगरा में ताजमहल देखने के लिए रोजाना काफी संख्या में भारतीय और विदेश पर्यटक पहुंचते हैं. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि स्थिति को ध्यान में रखते हुए स्मारकों में जाने से पहले हर एक पर्यटक को कोविड-19 टेस्ट से गुजरना होगा.

सरकारी विज्ञापनों में धन के दुरुपयोग पर हाई कोर्ट की फटकार

सरस मेला में स्वयं सहायता समूह से जुडी महिला उद्यमी सदियों पुरानी लोक कला एवं हस्तशिल्प को पुनर्जीवित कर रही हैं

Nationalist Bharat Bureau

बाबासाहेब के अपमान के विरोध में बसपा और ममता बनर्जी करेगी प्रदर्शन

Nationalist Bharat Bureau

बिहार चुनाव 2025: पीएम मोदी, सीएम योगी, पवन सिंह समेत ये दिग्गज बिहार में करेंगे चुनाव प्रचार, BJP ने जारी किया लिस्ट

भागवत बोले—कुछ भारतीय अपनी ही भाषाएं नहीं जानते

Nationalist Bharat Bureau

नए साल पर भारत में घूमने के लिए बेहतरीन जगहें

Nationalist Bharat Bureau

स्वास्थ्य कर्मियों को ड्रेस एवं आई कार्ड के साथ अस्पताल में ड्यूटी करने का निर्देश

राजस्व विभाग सख्त, VLE की बैठकी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश

Nationalist Bharat Bureau

फतुहा के गोविंदपुर गाँव की जमीन पर वक्फ बोर्ड के नाम पर गड़बड़ी : डॉ. संजय जायसवाल

Nationalist Bharat Bureau

अयोध्या दीपोत्सव 2025 में योगी आदित्यनाथ का विपक्ष पर वार — “रामभक्तों की आस्था से खिलवाड़ करने वालों को जनता देगी जवाब”

Leave a Comment