Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

10 से 12 मई को मनाया जाएगा सीतामढ़ी महोत्सव

सीतामढ़ी महोत्सव में उदित नारायण (बॉलीवुड संगीतकार), लोक गायिका कल्पना पटवारी,सुश्री प्रिया वेंकटरामन दल द्वारा भरतनाट्यम, नालंदा संगीत संस्थान पटना द्वारा लोक नृत्य कार्यक्रम आदि कलाकारों द्वारा की जाएगी प्रस्तुति

 

सीतामढ़ी:जिला पदाधिकारी सुनील कुमार यादव ने समाहरणालय स्थित विमर्श कक्ष में सीतामढ़ी महोत्सव की तैयारियों से संबंधित कार्यों की प्रगति की समीक्षा की समीक्षा में बताया गया कि जिले में सीतामढ़ी महोत्सव 10 से 12 मई तक मनाया जायेगा जिसमें बॉलीवुड संगीतकार उदित नारायण, कल्पना पटवारी (लोक गायिका) , श्री जितेंद्र चौरसिया सुरांगनदल द्वारा बिहार गौरव गान, सुश्री प्रिया वेंकटरामन दल द्वारा भरतनाट्यम, नालंदा संगीत संस्थान पटना द्वारा लोक नृत्य कार्यक्रम, कार्यक्रम के तीनों दिन स्थानीय कलाकारों का प्रदर्शन आदि कलाकारों द्वारा कला एवं मनोरंजन का अदभुत समागम की प्रस्तुति की जाएगी। महोत्सव को लेकर पुनौरा धाम स्थित जानकी मंदिर एवं समारोह स्थल एवं मंदिर प्रांगण के सौंदर्यीकरण एवं साज-सज्जा को लेकर सभी तैयारियो की समीक्षा की गई। इस अवसर पर आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले वाह्य एवं स्थानीय कलाकारों के आवासन की समुचित व्यवस्था हेतु सबंधित पदाधिकारीयो को दिशा निदेश दिया गया। उक्त बैठक में उप विकास आयुक्त विनय कुमार, अपर समाहर्ता कृष्ण प्रसाद गुप्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी महेश कुमार दास, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बेलसंड शंभू नाथ, जिला परिवहन पदाधिकारी रविंद्र नाथ गुप्ता, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी विजय कुमार पांडे, ओएसडी प्रशांत कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी अवधेश कुमार वरीय उप समाहर्ता सोनी कुमारी, इति चतुर्वेदी उपस्थित थे।

सुप्रीम कोर्ट की सख्ती: सीबीआई जांच को बताया ‘अंतिम उपाय’, कहा— हर केस में केंद्र की एजेंसी को न बनाएं साधन

Delhi Vidhansabha Election:आम आदमी पार्टी ने जारी की अंतिम सूची, केजरीवाल समेत 38 उम्मीदवार मैदान में

Nationalist Bharat Bureau

गोवा नाइटक्लब आग: मूल मालिक का दावा—20 साल से लड़ रहा था अवैध कब्जे के खिलाफ

कृषि मंत्री मंगल पाण्डेय द्वारा सोनपुर मेला में कृषि प्रदर्शनी का उद्घाटन

Nationalist Bharat Bureau

बिहार गौरव गान एवं लोक गायन के साथ तीन दिवसीय सीतामढ़ी महोत्सव का शुभारंभ

अपराधियों पर दिल्ली पुलिस का शिकंजा

Nationalist Bharat Bureau

तिरहुत स्नातक उपचुनाव :निर्दलीय उम्मीदवार वंशीधर बृजवासी की जीत, राजनीतिक पंडितों को चौंकाया

Nationalist Bharat Bureau

चारा घोटाले में कोर्ट की सख्ती, रोज़ाना सुनवाई का आदेश

Nationalist Bharat Bureau

₹25.20 करोड़ में बिके कैमरन ग्रीन एशेज टेस्ट में शून्य पर आउट

Nationalist Bharat Bureau

पंकज चौधरी होंगे यूपी बीजेपी के नए अध्यक्ष, आज दोपहर आधिकारिक ऐलान

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment