Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

पंकज चौधरी होंगे यूपी बीजेपी के नए अध्यक्ष, आज दोपहर आधिकारिक ऐलान

पंकज चौधरी यूपी बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष, लखनऊ में मेगा इवेंट में होगी आधिकारिक घोषणा

उत्तर प्रदेश भाजपा को आज नया प्रदेश अध्यक्ष मिलने जा रहा है। कई महीनों के मंथन के बाद पार्टी ने केंद्रीय मंत्री और महाराजगंज से सात बार के सांसद पंकज चौधरी पर भरोसा जताया है। आज दोपहर 1 बजे लखनऊ में आयोजित ‘मेगा इवेंट’ में उनके नाम की आधिकारिक घोषणा की जाएगी। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।

शनिवार को पंकज चौधरी ने भाजपा प्रदेश मुख्यालय में औपचारिक रूप से नामांकन दाखिल किया था। नामांकन प्रक्रिया के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय पर्यवेक्षक विनोद तावड़े और वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए पंकज चौधरी के अलावा किसी अन्य उम्मीदवार ने नामांकन नहीं किया, जिससे उनका निर्विरोध चुना जाना तय हो गया।

नामांकन के दौरान पार्टी में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने उनके नाम का प्रस्ताव किया। एयरपोर्ट से लेकर पार्टी कार्यालय तक समर्थकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। राजनीतिक तौर पर पंकज चौधरी को अध्यक्ष बनाकर भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए पिछड़ा वर्ग, कुर्मी समाज और पूर्वांचल में अपनी पकड़ मजबूत करने का संकेत दिया है।

TEJASVI YADAV को BJP का ऑफर,हमारे साथ,आईये सेफ हो जाइएगा

Nationalist Bharat Bureau

रालोमो में बगावत के बीच कुशवाहा का सर्जिकल स्ट्राइक

Nationalist Bharat Bureau

राज्य के उद्यमियों एवं व्यवसायियों के साथ केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने की बैठक

उदयपुर घटना पर प्रधानमंत्री मोदी की चुप्पी पर समर्थकों में नाराजगी

Nationalist Bharat Bureau

शिक्षक दिवस के अवसर पर जिले के 16 शिक्षकों को किया गया सम्मानित

Nationalist Bharat Bureau

महाराष्ट्र में BJP और कांग्रेस का अप्रत्याशित गठबंधन

मेरी सिर्फ भूमिका बदल रही है, सारी चीजें वही रहेंगी

Nationalist Bharat Bureau

पहले कोर्ट फिर मंदिर में हुआ विवाह,लुटेरी दुल्हन अब आशिक के साथ फरार

Nationalist Bharat Bureau

क्या राहुल गांधी को यूके ट्रिप के लिए “मंजूरी” की जरूरत थी? -सरकार VS कांग्रेस

Bihar Cabinet Meeting:कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, मोइनुलहक स्टेडियम का होगा पुनर्निर्माण

Leave a Comment