Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज हत्याकांड:विधायक की गिरफ्तारी ना होने पर नीतीश पर बरसे पप्पू यादव

पप्पू यादव ने लिखा कि गोपालगंज हत्याकांड में नीतीश कुमार भी उतने ही दोषी हैं जितने की उनके विधायक अमरेंद्र पांडेय।यदि ऐसा नहीं है तो अब तक उनके विधायक की गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई?क्या मर्डर करने वालो के साथ है बिहार सरकार?

 

पटना :गोपालगंज के हथुआ थाना क्षेत्र में रविवार की रात अपराधियों ने ज़े पी़ चौधरी के घर पर अंधाधुंध गोलीबारी कर दी, जिसमें उनके माता, पिता और भाई की मौत हो गई. चौधरी आरजेडी से जुड़े बताए जा रहे हैं. इस बीच पुलिस ने आरोपी जद यू विधायक के भाई और भतीजा को गिरफ्तार कर लिया है।जबकि आरोपी विधायक की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है।इस मामले पर सियासत तेज़ हो गयी है।इस सिलसिले में जन अधिकार पार्टी अध्यक्ष और पूर्व सांसद पप्पू यादव ने पोस्टर जारी करके नीतीश सरकार पर हमला बोला है।पप्पू यादव ने लिखा कि गोपालगंज हत्याकांड में नीतीश कुमार भी उतने ही दोषी हैं जितने की उनके विधायक अमरेंद्र पांडेय।यदि ऐसा नहीं है तो अब तक उनके विधायक की गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई?क्या मर्डर करने वालो के साथ है बिहार सरकार?

बताते चले कि गोपालगंज के हथुआ थाना क्षेत्र में रविवार की रात अपराधियों ने ज़े पी़ चौधरी के घर पर अंधाधुंध गोलीबारी कर दी, जिसमें उनके माता, पिता और भाई की मौत हो गई. चौधरी आरजेडी से जुड़े बताए जा रहे हैं. इस बीच पुलिस ने आरोपी जद यू विधायक के भाई और भतीजा को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि रूपनचक गांव में दो बाइक पर सवार अपराधियों ने राजद नेता चौधरी के घर पर गोलीबारी कर दी, जिसमें उनके पिता महेश चौधरी (65 ) और मां संकेशिया देवी (62) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।इस हमले में जेपी चौधरी और उनके भाई शांतनु चौधारी गंभीर रूप से घायल हो गए. अस्पताल में इलाज के दौरान शांतनु चौधरी ने भी दम तोड़ दिया. घायल जेपी चौधरी का इलाज अभी चल रहा है.हथुआ के थाना प्रभारी अभय कुमार ने सोमवार को आईएएनएस को बताया कि घयल चौधरी के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. उन्होंने बताया कि इस मामले में कुचायकोट के जनता दल युनाइटेड विधायक अमरेंद्र कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय, विधायक के बड़े भाई सतीश पांडेय व उनके पुत्र मुकेश पांडेय को नामजद आरोपी बनाया गया है जबकि एक अज्ञात व्यक्ति पर भी हत्या का आरोप लगाया गया है।

भाइयों-बहनों, चुपचाप पुल गिरते हुए देखो नहीं तो कथित जंगलराज आ जाएगा:तेजस्वी यादव

शीतलहर का असर: कक्षा 8 तक स्कूल बंद, समय बदला

Nationalist Bharat Bureau

पीएम सम्मान निधि की 18वीं किस्त किसानों के खाते में पहुंची

मनमोहन सिंह की पुण्यतिथि पर कांग्रेस का नमन

Nationalist Bharat Bureau

दिल्ली में राशन कार्ड के नियम बदले, लाखों परिवारों को राहत

Nationalist Bharat Bureau

नाराज़ हुए शरद यादव के बेटे शांतनु यादव,आर पार की लड़ाई का ऐलान 

Nationalist Bharat Bureau

डॉक्टर अखिलेश सिंह रविवार को संभालेंगे बिहार प्रदेश काँग्रेस अध्यक्ष पद की कमान,कई चुनौतियों से होगा सामना

Nationalist Bharat Bureau

बिहार के सरकारी स्कूलों में कंप्यूटर और स्मार्ट क्लास अनिवार्य

Nationalist Bharat Bureau

Bihar Assembly By poll 2024 : बिहार में विधानसभा की चार सीटों पर उपचुनाव के लिए तारीखों का ऐलान

Land For Job Scam: लालू-तेजस्वी और तेज प्रताप को राहत, एक लाख के निजी मुचलके पर मिली जमानत

Leave a Comment