Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

आयरन और स्टील उद्योग विभाग धरती को प्रदूषण से मुक्ति दिलाने में भी अग्रणी भूमिका निभाएगा:आरसीपी सिंह

नई दिल्ली:केन्द्रीय इस्पात मंत्री राम चन्द्र प्रसाद सिंह ने दो-दिवसीय एशिया स्तर की प्लास्टिक रीसाइक्लिंग कांफ्रेंस का 28 अप्रैल सुबह गुरुग्राम, हरियाणा में दीप प्रज्जवलित कर उद्घाटन किया | इस अवसर पर देश-विदेश से आये प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “आयरन और स्टील उद्योग ने भारत के इतिहास में मगध जैसे साम्राज्यों की प्रगति में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और मुझे विश्वास है कि वर्तमान युग में धरती माँ को प्रदूषण से मुक्ति दिलाने में भी यह उद्योग अग्रणी भूमिका निभाएगा | हम सब को मिल कर यह सुनिश्चित करना होगा कि हम जिस जल, वायु और भोजन का सेवन करते हैं वो स्वास्थ्यवर्धक हो | हमें क्लीन और ग्रीन स्टील, डीकार्बोनाइजेशन और कार्बन न्यूट्रल भविष्य पर एक सुनियोजित तरीके से काम करना होगा | प्लास्टिक वेस्ट का उपयोग, कोकिंग और नॉन-कोकिंग, दोनों कोयला के स्थान पर किया जा सकता है जिससे वेस्ट को वेल्थ में सतत रूप से बदला जा सकता है |

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्लास्टिक के अलावा अन्य पदार्थों का कचरा शहरों और गाँवों में नहीं होता है, इसलिए प्लास्टिक हर जगह फ़ैल गया है, सड़कों से लेकर समुद्र की तलहटी तक | हमें प्लास्टिक रीसाइक्लिंग को इतना उपयोगी बनाना होगा कि लोग प्लास्टिक के कचरे को भी लोहे और कागज़ की तरह रीसाइक्लिंग में मदद करें | रीसाइक्लिंग से फायदा यह है कि प्लास्टिक का विघटन नहीं होगा और प्रदूषित पदार्थ वातावरण में नहीं मिलेंगे | भारत ने औद्योगिक क्रांति से भले ही लाभ न उठाया हो, पर आईये हम सब मिलकर प्लास्टिक रीसाइक्लिंग से स्टील क्षेत्र में ऊर्जा से एक नयी क्रांति को जन्म दें | इससे जुड़े सभी लोगों का हित होगा और सबकी जीत होगी | प्लास्टिक रीसायकल होने से प्रदूषण कम होगा, स्टील उद्योग को कोकिंग कोल आयात कम करने में मदद मिलेगी और नए रोज़गार के अवसर उत्पन्न होंगे |”

परिहार प्रखंड के कई लोगों ने ग्रहण की जन अधिकार पार्टी की सदस्यता,महिंद यादव और सरिता यादव ने किया स्वागत

Nationalist Bharat Bureau

Rupee vs Dollar : रुपया 85 के पार

Nationalist Bharat Bureau

अमेरिका में एच-1बी वीजा धारकों के लिए बड़ी राहत: अब ‘स्टेटस’ बदलवाने या प्रवास अवधि बढ़वाने पर नहीं लगेगा शुल्क

Nationalist Bharat Bureau

Bihar Politics: विधानसभा चुनाव से पहले RJD को बड़ा झटका, पूर्व एमएलसी आजाद गांधी ने दिया इस्तीफा

Nationalist Bharat Bureau

27 सितंबर के भारत बंद को आम आदमी पार्टी का समर्थन

Nationalist Bharat Bureau

पीवी सिंधु 22 दिसंबर को दुल्हन बनेंगी,PM मोदी, तेंदुलकर सहित कई हस्तियों को निमंत्रण

Nationalist Bharat Bureau

बिहार के मछुआरा समुदाय की आवाज़ उठाने हेतु 31 जुलाई को होगा राज्यव्यापी धरना-प्रदर्शन: प्रयाग सहनी

Nationalist Bharat Bureau

तेजस्वी जी ‘‘लिडर ऑफ कमिटमेंट’’ बन चुके हैं:राजद

Nationalist Bharat Bureau

नेपाल विमान हादसा : गाज़ीपुर के 4 मृतकों के शवों की पहचान करने में नाकाम रहे परिजन

cradmin

Jharkhand में जीत, बिहार में हार के बाद महाकाल के दरबार चले लालू-तेजस्वी

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment